{"_id":"65bf341f9f18c2ca240b729f","slug":"uttarakhand-cabinet-decision-urban-facilities-will-be-available-in-eight-villages-of-khatima-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: खटीमा के आठ गांवों में मिलेगी शहरी सुविधाएं, नगर पालिका के विस्तार पर लगी कैबिनेट की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: खटीमा के आठ गांवों में मिलेगी शहरी सुविधाएं, नगर पालिका के विस्तार पर लगी कैबिनेट की मुहर
Sun, 04 Feb 2024 02:57 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:57 PM IST
सार
चंपावत की तहसील पाटी को नगर पंचायत बनने से यहां के लोगों को भी शहरी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खटीमा के आसपस के आठ गांवों के 17 हजार 685 की आबादी को अब शहरी सुख सुविधाएं मिलेंगी। धामी कैबिनेट ने नगर पालिका खटीमा के सीमा विस्तार पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
इसके तहत खटीमा नगर पालिका में ग्राम उमरूखुर्द आंशिक, ऊंचीमहुवट आंशिक, नौगवाठग्गु आंशिक, भुडाई आंशिक, भूडमहोलिया, मुंडेली, गौसीकुआं आंशिक, नदन्ना आंशिक शामिल होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नव नियुक्त चीफ जस्टिस रितु बाहरी को राज्यपाल ने करवाई शपथ ग्रहण, जानें उनके बारे ये खास बातें
विज्ञापन
इस क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 863.1943 हेक्टेयर व जनसंख्या 17,685 है। यहां के निवासियों को प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़कें, साफ सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों की समुचित सुविधा मिलेगी। वहीं, चंपावत की तहसील पाटी को नगर पंचायत बनने से यहां के लोगों को भी शहरी सुख-सुविधाएं मिलेंगी।