फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet decision inter divisional transfer of LT cadre teacher of state will be possible

Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला, प्रदेश के एलटी संवर्ग के शिक्षकों के हो सकेंगे अंतरमंडलीय तबादले

Thu, 22 Feb 2024 11:33 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Feb 2024 11:33 AM IST
सार

प्रदेश में 12 हजार से अधिक एलटी संवर्ग के शिक्षक हैं। इनमें कई शिक्षक गढ़वाल मंडल के निवासी होने के बावजूद कुमाऊं मंडल में तैनाती पा गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet decision inter divisional transfer of LT cadre teacher of state will be possible
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के एलटी संवर्ग के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इन शिक्षकों के अब अंतरमंडलीय तबादले हो सकेंगे। पूरे सेवाकाल में शिक्षक एक बार एक से दूसरे मंडल में तबादला पा सकेंगे। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी।

विज्ञापन


प्रदेश में 12 हजार से अधिक एलटी संवर्ग के शिक्षक हैं। इनमें कई शिक्षक गढ़वाल मंडल के निवासी होने के बावजूद कुमाऊं मंडल में तैनाती पा गए हैं। इसी तरह कुमाऊं मंडल के शिक्षक गढ़वाल मंडल में कार्यरत हैं। जो अपने मंडल में तैनाती चाहते हैं, लेकिन सहायक अध्यापक एलटी का मंडल कैडर होने की वजह से शिक्षकों के एक से दूसरे मंडल में तबादले नहीं हो पा रहे थे, लेकिन अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


Cabinet Decision: उत्तराखंड में बिल्डर शेल्टर फंड में जमा कराएंगे पैसा, प्राधिकरण बनाएंगे गरीबों के आशियाने
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमावली में इस संवर्ग के शिक्षकों के पूरे सेवाकाल में एक बार एक से दूसरे मंडल में तबादले को जोड़ा जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली के मुताबिक सरकार ने शिक्षकों की बड़ी मांग को पूरा किया है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उनकी अन्य मांगों को भी पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed