फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision: High rise residential buildings to be built around Neo Metro stations in Dehradu

Dehradun: नियो मेट्रो स्टेशनों के आसपास बनेंगी ऊंची आवासीय इमारतें, होंगे दो रूट

Thu, 28 Jul 2022 09:32 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Jul 2022 09:32 AM IST
सार

राजधानी में पहले चरण में मेट्रो नियो दो रूटों पर चलाने की योजना है। इसकी डीपीआर बनाकर मंत्रालय को भेजी जा चुकी है, जिस पर दिसंबर अंत तक मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision: High rise residential buildings to be built around Neo Metro stations in Dehradu
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी देहरादून में मेट्रो नियो के स्टेशनों के आसपास ऊंची इमारतें बनेंगी। कैबिनेट बैठक में इसे सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इसका मकसद है कि जहां भी मेट्रो स्टेशन बनेंगे, वहां ज्यादा से ज्यादा लोग निवास करें और दफ्तर भी ज्यादा से ज्यादा इन्हीं जगहों पर हों।

विज्ञापन


राजधानी में पहले चरण में मेट्रो नियो दो रूटों पर चलाने की योजना है। इसकी डीपीआर बनाकर मंत्रालय को भेजी जा चुकी है, जिस पर दिसंबर अंत तक मंजूरी मिल सकती है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने यह प्रावधान किए हैं कि सड़कों से ट्रैफिक की भीड़ कम करने के लिए मेट्रो स्टेशनों के निकट ज्यादा से ज्यादा आवासीय और व्यावसायिक भवन निर्माण किए जाएं। ताकि लोग यहीं निवास करें और यहीं काम करें।
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet : पहाड़ों में बनेगी टनल पार्किंग, भूस्खलन से भी होगा बचाव, पढ़ें कैबिनेट के अन्य फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें सड़कों पर निकलने की ज्यादा जरूरत न पड़े। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के यह प्रावधान रखे गए, जिसे मंत्रिमंडल ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसके बाद मेट्रो स्टेशनों के आसपास के इलाकों में ऊंची-ऊंची इमारतों का निर्माण किया जाएगा। हालांकि इसका दायरा कितना होगा, इस पर अभी फैसला होना बाकी है।

देहरादून में होंगे दो मेट्रो नियो के रूट

देहरादून में मेट्रो नियो के लिए दो रूट तय किए गए हैं। पहला रूट आईएसबीटी से गांधी पार्क तक का है, जिसकी लंबाई 8.5 किलोमीटर है। इस रूट पर दस स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार, दूसरा रूट एफआरआई से रायपुर का है, जिसकी लंबाइ 13.901 किलोमीटर है। इस रूट पर 15 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

Mussoorie Doon Ropeway: 15 मिनट में पूरा होगा दून-मसूरी का सफर, बनेगा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed