फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision Employees insurance cover increased five times premium rates also increased

Uttarakhand News: ग्रेड वेतन के आधार पर कर्मियों का बीमा कवर पांच गुणा बढ़ाया, प्रीमियम दरें भी बढ़ाईं

Sat, 23 Dec 2023 06:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Dec 2023 06:35 PM IST
सार

सरकार ने प्रीमियम की दरों में बढ़ोतरी कर बीमा कवर को पांच गुणा बढ़ाया है। 2,800 ग्रेड वेतन पर 350 रुपये प्रीमियम और पांच लाख रुपये बीमा कवर होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision Employees insurance cover increased five times premium rates also increased
बीमा कवर पांच गुणा बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना एवं बचत योजना में बीमा कवर पांच गुणा बढ़ाया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों से प्रति माह ली जाने वाली प्रीमियम की दरें भी बढ़ाई गई। प्रदेश सरकार ने कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना के लिए ग्रेड वेतन के आधार पर प्रीमियम दरें और बीमा कवर तय किया है।

विज्ञापन


पिछले कई सालों से चल रही इस योजना में वर्तमान में 2800 ग्रेड वेतन वाले कर्मचारियों से प्रति माह 100 रुपये का प्रीमियम लिया जाता है और बीमा कवर एक लाख रुपये तक है, जबकि 2800 से 5400 ग्रेड वेतन पर 200 रुपये प्रीमियम और दो लाख बीमा कवर, 5400 से अधिक ग्रेड वेतन पर 400 रुपये प्रीमियम और चार लाख रुपये का बीमा कवर निर्धारित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य कर विभाग ने पकड़ी पांच करोड़ की बिक्री पर कर चोरी, क्रिसमस और नव वर्ष पर विशेष निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरकार ने प्रीमियम की दरों में बढ़ोतरी कर बीमा कवर को पांच गुणा बढ़ाया है। 2,800 ग्रेड वेतन पर 350 रुपये प्रीमियम और पांच लाख रुपये बीमा कवर होगा। इसी तरह 2,800 से 5,400 ग्रेड वेतन पर 700 रुपये प्रीमियम और 10 लाख बीमा कवर, 5400 से ऊपर के ग्रेड वेतन श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों से 1400 रुपये प्रीमियम और 20 लाख बीमा कवर तय किया गया। सामूहिक बीमा योजना में बीमा कवर बढ़ाने से लगभग डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारियों व अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed