फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision double recovery will made from those who misuse discount in electricity bill

Cabinet: उत्तराखंड में बिजली बिल में छूट का दुरुपयोग करने वालों पर सख्ती, होगी दोगुनी वसूली

Wed, 11 Dec 2024 10:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Dec 2024 10:28 PM IST
सार

बिजली बिल में सब्सिडी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विचलन से मंजूरी दी थी। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसे औपचारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision double recovery will made from those who misuse discount in electricity bill
वसूली - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

जिन उपभोक्ताओं ने सरकार की योजना के तहत बिजली बिल में छूट का लाभ गलत तरीके से लिया है, उनसे सब्सिडी की दोगुनी राशि की वसूली बतौर जुर्माना की जाएगी। यूपीसीएल प्रबंधन ऐसी गड़बड़ियों को कराने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई भी करेगा।

विज्ञापन


बिजली बिल में सब्सिडी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विचलन से मंजूरी दी थी। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसे औपचारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई। इसके शासनादेश में आंशिक संशोधन पर भी मुहर लगी है। योजना के तहत मैदानी क्षेत्रों में एक किलोवाट और महीने में 100 यूनिट बिजली खर्च करने वालों को विद्युत दरों में 50 प्रतिशत और हिम आच्छादित क्षेत्रों में घरेलू श्रेणी के 200 यूनिट प्रतिमाह के बिलों पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। राज्य में अब तक करीब 30 करोड़ की सब्सिडी दी जा चुकी है।
विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला...सेब और नाशपाती के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी, अब इतना हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कई जगह ऐसे भी मामले संज्ञान में आए हैं, जहां योजना का लाभ लेने के लिए एक परिवार के एक ही घर में एक-एक किलोवाट के तीन बिजली कनेक्शन ले लिए गए। इस तरह से सब्सिडी की योजना का दुरुपयोग करने वालों से अब भुगतान की गई सब्सिडी की दोगुनी राशि बतौर जुर्माना वसूल की जाएगी। ये भी तय हो गया है कि हिमाच्छादित क्षेत्रों का निर्धारण संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के स्तर से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed