{"_id":"61001a8760184b095934dbf0","slug":"uttarakhand-cabinet-decision-assembly-session-will-held-from-23-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड कैबिनेट: 23 से 27 अगस्त तक होगा विधानसभा सत्र, चुनावी साल में हंगामेदार रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड कैबिनेट: 23 से 27 अगस्त तक होगा विधानसभा सत्र, चुनावी साल में हंगामेदार रहने के आसार
Tue, 27 Jul 2021 08:31 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 27 Jul 2021 08:31 PM IST
सार
बता दें कि विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा सदस्यों के प्रश्न पहले से ही आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 23 अगस्त से देहरादून स्थित विधानसभा में होगा। प्रदेश मंत्रिमंडल ने सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए नेता सदन के तौर पर यह पहला सत्र होगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक, विधायी विभाग के प्रस्ताव के तहत सत्र 27 अगस्त तक आहूत होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: कैबिनेट का फैसला, प्रदेश में दो अगस्त से खुलेंगे कक्षा छह से 12वीं तक के सभी स्कूल
विज्ञापन
सत्र के लिए पहुंचे 575 प्रश्न
विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा सदस्यों के प्रश्न पहले से ही आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने सदस्यों को सत्र के लिए प्रश्न मांगने शुरू कर दिए थे। इसके तहत अभी तक विधानसभा को 575 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड: स्कूल खोलेगी सरकार पर कोविड का खतरा बरकरार, पक्ष में नहीं अधिकतर अभिभावक
छह सितंबर से पहले सत्र करना जरूरी
विधायी एवं संसदीय व्यवस्था के तहत छह महीने के अंतराल में विधानसभा का सत्र आहूत होना चाहिए। छह सितंबर को छह महीने पूरे हो जाएंगे। पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने छह माह में सत्र बुलाए जाने की बात कही थी।
उत्तराखंड कैबिनेट: चारधाम और पर्यटन सेक्टर को 197.85 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की सौगात
चुनावी साल में हंगामेदार होगा सत्र
23 अगस्त से बुलाए गए विधानसभा सत्र हंगामेदार हो सकता है। चुनावी साल होने के वजह से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दों को उठाएंगे। विपक्ष भी सरकार की घेराबंदी करेगा।
छह महीने में बदले सियासी किरदार
छह महीने के अंतराल में प्रदेश की सियासत में सियासी किरदार तक बदल गए है। नेता सदन की भूमिका में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह अब पुष्कर सिंह धामी होंगे तो नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में प्रीतम सिंह मोर्चा लेते दिखाई देंगे।