{"_id":"65cceaa1b73e1189aa031caa","slug":"uttarakhand-cabinet-decision-100-students-will-get-incentive-on-admission-in-excellent-institutions-of-india-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अच्छी खबर...देश के उत्कृष्ट संस्थानों में दाखिले पर 100 छात्रों को मिलेगी 50 हजार की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अच्छी खबर...देश के उत्कृष्ट संस्थानों में दाखिले पर 100 छात्रों को मिलेगी 50 हजार की राशि
Wed, 14 Feb 2024 10:19 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:19 PM IST
सार
योजना के तहत तीन साल के पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान वाले को 50 हजार रुपये, दूसरे को 30 हजार एवं तीसरे स्थान वाले को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।
विज्ञापन
पढ़ाई करता छात्र
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के शीर्ष 50 एनआईआरएफ विश्वविद्यालयों में दाखिले पर 100 छात्र-छात्राओं को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कैबिनेट ने राज्य सरकार के दृष्टि पत्र 25 संकल्प 2022 के बिंदु दो पर अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र पुरस्कार योजना शुरू की थी। योजना के तहत तीन साल के पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान वाले को 50 हजार रुपये, दूसरे को 30 हजार एवं तीसरे स्थान वाले को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम स्थान वाले को 75 हजार, दूसरे स्थान वाले को 60 हजार एवं तीसरे स्थान वाले को 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला, भाषा संस्थान को छह साल बाद मिलेंगे स्थायी अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन
कैबिनेट में आए प्रस्ताव के मुताबिक शासनादेश में कुछ बदलाव करते हुए अब देश के शीर्ष 50 एनआईआरएफ विश्वविद्यालयों में स्नातक डिग्री प्राप्त करने के लिए दाखिला लेने वाले राज्य के 100 छात्र-छात्रओं को पाठ्यक्रम के पहले वर्ष के सफल समापन पर 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।