फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Assembly session to be held soon state agitators hopes raise for reservation

Uttarakhand Cabinet: जल्द होगा विधानसभा सत्र, राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण की जगी उम्मीद

Thu, 11 Jan 2024 09:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jan 2024 09:45 PM IST
सार

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के लिए विधानसभा सत्र की उम्मीद लगाए हैं। मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार ने 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक सदन में पेश किया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Assembly session to be held soon state agitators hopes raise for reservation
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राज्य आंदोलनकारियों को नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जल्द ही विधानसभा सत्र आयोजित होगा। मंत्रिमंडल ने सत्र बुलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। उधर, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी शीघ्र विधानसभा सत्र बुला कर राज्य आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण पारित कराने की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के लिए विधानसभा सत्र की उम्मीद लगाए हैं। मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार ने 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक सदन में पेश किया था। लेकिन कुछ विधायकों ने सभी भर्तियों में आरक्षण का लाभ देने की मांग को लेकर विधेयक पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन


Uttarakhand: हजारों परिवारों को राहत, प्रदेश में लागू रहेगी नजूल नीति, पढ़ें धामी कैबिनेट के अन्य अहम फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विधेयक को प्रवर समिति को सौंपा गया। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रवर समिति ने आरक्षण को लेकर सभी पहलुओं पर गहन मंथन करने के बाद रिपोर्ट विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंप दी है। राज्य आंदोलनकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही सरकार विधानसभा सत्र बुलाकर आरक्षण विधेयक पारित करेगी। उधर, समान नागरिक संहिता विधेयक को भी सदन में पेश करने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed