फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet approves DIG Senior Superintendent Superintendent Service Rules 2025 in Prison Department

Uttarakhand: कारागार विभाग में डीआईजी का एक और वरिष्ठ अधीक्षक के दो पद सृजित, सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी

Tue, 04 Mar 2025 09:11 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 04 Mar 2025 09:11 AM IST
सार

डीआईजी का पद लेवल 13 (ग्रेड वेतन 8700) और वरिष्ठ अधीक्षक कारागार के दो पदों में लेवल-12 और लेवल 11 क्रमश: ग्रेड वेतन 7600 और 6600 के होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet approves DIG Senior Superintendent Superintendent Service Rules 2025 in Prison Department
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट में कारागार विभाग में डीआईजी, वरिष्ठ अधीक्षक और अधीक्षक सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत कारागार विभाग में डीआईजी जेल का एक पद और वरिष्ठ अधीक्षक कारागार के दो पद सृजित किए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर नियुक्ति और पदोन्नति की प्रक्रिया को इस नियमावली में शामिल किया गया है। डीआईजी का पद लेवल 13 (ग्रेड वेतन 8700) और वरिष्ठ अधीक्षक कारागार के दो पदों में लेवल-12 और लेवल 11 क्रमश: ग्रेड वेतन 7600 और 6600 के होंगे।

विज्ञापन

पद सृजन के बाद एएसपी और डीएसपी संशोधित सेवा नियमावली मंजूर
पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस सेवा संवर्ग में 10 हजार ग्रेड वेतन और 8900 ग्रेड वेतन के दो पद सृजित किए गए थे। इसके लिए एएसपी, डीएसपी संशोधित सेवा नियमावली को भी कैबिनेट में मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: देश में पहली बार नदी में डॉल्फिन की संख्या 6327 होने का अनुमान, WII देहरादून ने किया आकलन

अब 18 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों को 8900 ग्रेड वेतन का पद मिलेगा। जबकि, 10 हजार ग्रेड वेतन का पद पाने के लिए 21 वर्ष की सेवा पूरी करनी होगी। इस नियमावली के मंजूर होने से प्रदेश के कई पीपीएस अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed