फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first time in country dolphins number in river is estimated to be 6327 Wildlife Institute of India Dehradun

Uttarakhand: देश में पहली बार नदी में डॉल्फिन की संख्या 6327 होने का अनुमान, WII देहरादून ने किया आकलन

Tue, 04 Mar 2025 08:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 04 Mar 2025 08:32 AM IST
सार

भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक वीरेंद्र तिवारी के मुताबिक पिछली बार नमामि गंगा के तहत जो आकलन हुआ था, वह केवल गंगा और उसकी सहायक नदियों में किया गया था, उसमें संख्या 3500 थी। इस बार ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियों में काम किया गया हैं।

विज्ञापन
first time in country dolphins number in river is estimated to be 6327 Wildlife Institute of India Dehradun
डॉल्फिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिर (जूनागढ़) में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने देश में पहली बार नदी में डॉल्फिन की संख्या का अनुमान लगाते हुए रिपोर्ट जारी की है। इनकी संख्या अब 6,327 होने का अनुमान है।

विज्ञापन

यह आकलन भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून ने वर्ष- 2021 से 2023 में किया है, इसमें 105 शोधकर्ताओं ने कार्य किया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक वीरेंद्र तिवारी के मुताबिक पिछली बार नमामि गंगा के तहत जो आकलन हुआ था, वह केवल गंगा और उसकी सहायक नदियों में किया गया था, उसमें संख्या 3500 थी। इस बार ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियों में काम किया गया हैं।

विज्ञापन


यह संख्या अब 6327 है, यह बड़ी खुशी की बात है। आकलन में 105 रिसर्चर, वन विभाग के 105 कर्मी और गैर सरकारी संगठन के 32 लोग शामिल थे। इस आकलन के कार्य का नेतृत्व डॉ.कमर कुरैशी और विष्णु प्रिया ने किया। कहते हैं कि जो रिपोर्ट आई है, उससे डॉल्फिन के संरक्षण के कार्यों में और मदद मिलेगी। भविष्य में बाघ की तर्ज पर एक निश्चित अंतराल पर डॉल्फिन के आकलन की रिपोर्ट को जारी करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक हिमखंड सक्रिय...धाम में पांच फीट बर्फ जमी, तस्वीरें

यूपी में सबसे अधिक डॉल्फिन

डॉल्फिन आकलन को लेकर आठ राज्यों की 28 नदियों का सर्वेक्षण किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 2397 डॉल्फिन मिली हैं। बिहार में 2220, पश्चिम बंगाल में 815, असम में 635, झारखंड में 162, राजस्थान-मध्य प्रदेश में 95 और पंजाब में 3 डॉल्फिन का पता चला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed