{"_id":"67c5d800d029f76a9404fc41","slug":"uttarakhand-cabinet-approves-chief-minister-single-women-self-employment-scheme-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: बेसहारा महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता, 75 फीसदी होगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: बेसहारा महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता, 75 फीसदी होगी सब्सिडी
Mon, 03 Mar 2025 09:58 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:58 PM IST
सार
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि योजना के तहत महिला पात्र या लाभार्थियों को अपने पास से सिर्फ 25 फीसदी हिस्सा ही व्यवसाय में लगाना होगा, 75 फीसदी उन्हें अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी मिलने से राज्य की बेसहारा महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस योजना में अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और विकलांग एकल महिलाओं के लिए दो लाख रुपये तक सहायता राशि दी जाएगी। जिसका 75 फीसदी हिस्सा सब्सिडी, यानी अनुदान के रूप में होगी।
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि योजना के तहत महिला पात्र या लाभार्थियों को अपने पास से सिर्फ 25 फीसदी हिस्सा ही व्यवसाय में लगाना होगा, 75 फीसदी उन्हें अनुदान मिलेगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द से जल्द इसका शासनादेश (जीओ) जारी किया जाएगा। मंत्री आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत कम से कम दो हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet: राज्य कर्मचारियों को पदोन्नति में छूट, यूपीएस भी होगी लागू, कई योजनाओं को मिली मंजूरी
विज्ञापन
प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने की पहले से कई योजनाएं विद्यमान है लेकिन एकल महिलाओं पर केंद्रित कोई सहायता योजना अभी तक नहीं थी, जबकि इन महिलाओं को सशक्त किए जाने की सबसे ज्यादा जरूरत है इसलिए एकल महिलाओं के लिए विशेष योजना तैयार और मंजूर की गई है। इसके जरिए सरकार ने प्रदेश की बहनों को महिला दिवस का अग्रिम तोहफा दिया है।
- रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन