फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand By-Elections 2024 CM Dhami said in public meeting four engine government will work in Chamoli

By-Elections: बदरीनाथ विधानसभा में सीएम धामी की जनसभा, बोले - चमोली में डबल नहीं काम करेगी चार इंजन की सरकार

Thu, 20 Jun 2024 08:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jun 2024 08:36 PM IST
सार

Uttarakhand By-Elections 2024: सीएम धामी ने कहा कि देश के अंतिम गांव को प्रथम गांव घोषित कर सीमांत क्षेत्रों में विकास को नए आयाम दिए हैं। बदरीनाथ धाम को मास्टर प्लान से दिव्य व भव्य बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand By-Elections 2024 CM Dhami said in public meeting four engine government will work in Chamoli
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : X@pushkardhami

विस्तार

बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने जनता से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन चमोली में चार इंजन की सरकार काम करेगी। यहां से महेंद्र भट्ट राज्यसभा सांसद बनकर देश के सर्वाेच्च सदन में पहुंच गए हैं और बदरीनाथ विधानसभा से आपको राजेंद्र भंडारी को विधायक चुनना है। इस लिहाज से चमोली जनपद में चार इंजन की सरकार काम करेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड पूरे देश के लिए मॉडल राज्य बनता जा रहा है। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं भी गिनाई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमोली जनपद से गहरा लगाव है। उन्होंने देश के अंतिम गांव को प्रथम गांव घोषित कर सीमांत क्षेत्रों में विकास को नए आयाम दिए हैं। बदरीनाथ धाम को मास्टर प्लान से दिव्य व भव्य बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand By-Election: मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने किया पर्चा दाखिल, सीएम धामी भी रहे मौजूद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राजेंद्र भंडारी का राजनीति में लंबा अनुभव है। वे विधायक चुनकर आते हैं तो जनता को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि बदरीनाथ विधानसभा में आज जो भी विकास हुआ है, वह राजेंद्र भंडारी के प्रयासों से संभव हो पाया है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने कहा कि जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि गोपेश्वर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, महामंत्री कुलदीप वर्मा, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, प्रेम बल्लभ भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed