फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand by Election News: AAP leader colonel ajay kothiyal retd fight against cm tirath singh rawat in uttarakhand by-poll

उत्तराखंड उपचुनाव : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे आप नेता कर्नल अजय कोठियाल

Thu, 01 Jul 2021 02:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Jul 2021 02:12 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है।

विज्ञापन
Uttarakhand by Election News: AAP leader colonel ajay kothiyal retd fight against cm tirath singh rawat in uttarakhand by-poll
कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने की अटकलें को लेकर सत्ताधारी भाजपा को सीधे तौर पर चुनौती दी। नवीन पिरशाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से सालभर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57 विधायकों में से एक भी ऐसा काबिल व्यक्ति नहीं मिला जिसे मुख्यमंत्री बनाया सा सकता था।


ऐसे में पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जो अभी तक विधानसभा चुनाव लड़ने का साहस नहीं दिखा पाए हैं। आप प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि गंगोत्री विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल उनसे सीधा मुकाबला करेंगे।

आप प्रवक्ता ने कहा की आज उत्तराखंड की जनता भाजपा की नाकाबिल सरकार से दुखी है। उन्होंने स्पष्ट किया की आम आदमी पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड का नवनिर्माण है और पार्टी के गंगोत्री उप चुनाव लड़ने का मकसद देवभूमि को एक नकारे मुख्यमंत्री के कुशासन से छुटकारा दिलाना है।   

कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री के विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने की अनिवार्यता का समय निकलता जा रहा है। बावजूद इसके भाजपा ने अभी तक स्थितियों को उलझा कर रखा है। इतने गंभीर मुद्दे पर भाजपा का यह टालमटोल रवैया बताता है कि उसने अभी से हार स्वीकार कर ली है।
 

 

अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

अजय कोठियाल का नाम गंगोत्री सीट के लिए घोषित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा 'कर्नल साहब, शुभकामनाएं। आपने फौज में जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ करनी है।'

 

पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया

वहीं इस पर अजय कोठियाल ने कहा कि पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी।

 

जानें... कर्नल कोठियाल के बारे में खास बातें

नाम - सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल
जन्म - गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान में निवास - बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि - 26 फरवरी, 1968
शिक्षा - सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां - दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed