फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand by-election Kumari Selja sent a letter to Congress workers for campaign

उत्तराखंड उपचुनाव: कुमारी शैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भेजा पत्र, जीत के लिए एकजुट होकर प्रचार में जुटें

Thu, 20 Jun 2024 10:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jun 2024 10:38 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पत्र में प्रदेश प्रभारी ने कहा, कांग्रेस हमेशा ही शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ों, गरीबों की हिमायती रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand by-election Kumari Selja sent a letter to Congress workers for campaign
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाने के लिए कहा है। इस संबंध में उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला, ब्लॉक और महानगर अध्यक्षों को पत्र भेजा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करने के साथ ही कांग्रेस की गारंटियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पत्र में प्रदेश प्रभारी ने कहा, कांग्रेस हमेशा ही शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ों, गरीबों की हिमायती रही है। पार्टी ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से आम जनता के बीच जाकर उनकी कठिनाइयों को जाना और जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाया है।
विज्ञापन


By-Elections: बदरीनाथ विधानसभा में सीएम धामी की जनसभा, बोले - चमोली में डबल नहीं काम करेगी चार इंजन की सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने पूरे देश में पत्र यात्रा कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश की जनता को जगाने का काम किया। जिसका लाभ पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिला। देश में बेरोजगारी, महंगाई, और भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को न्याय दिलाने का काम करेगी। उपचुनाव में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटना होगा। दोनों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed