फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand by-election Kailash Gahtodi may get reward for leaving seat for Chief Minister Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड उपचुनाव: सीएम के लिए सीट छोड़ने पर गहतोड़ी को मिल सकता है इनाम, इन चार विधायकों को भी मिला था अहम ओहदा

Sun, 24 Apr 2022 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Apr 2022 12:59 PM IST
सार

सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को इनाम मिल सकता है। सियासी जानकार मान रहे हैं कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। इस कारण यह है कि साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार ने सम्मान दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand by-election Kailash Gahtodi may get reward for leaving seat for Chief Minister Pushkar Singh Dhami
कैलाश गहतोड़ी और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को कोई ओहदा मिल सकता है, ऐसी सियासी चर्चाएं हैं। 22 साल के उत्तराखंड में चार विधायकों ने सीएम के लिए विधानसभा सीट छोड़ी और सभी की राजनीतिक ताकत पहले से ज्यादा बढ़ी।
विज्ञापन


पांचवें विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए। चुनाव नतीजा आने के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ने का प्रस्ताव रखा और पार्टी आलाकमान की हरी झंडी के बाद 21 अप्रैल को गहतोड़ी ने बाकायदा विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा भी दे दिया। 
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री धामी चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। सियासी जानकार मान रहे हैं कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। इस कारण यह है कि साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार ने सम्मान दिया। इस्तीफा देने वाले तीन विधायकों को दर्जा मंत्री और एक विधायक को सांसद बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने पर मिला ओहदा
 
साल सीट छोड़ने वाले विधायक मिली जिम्मेदारी 
2002 योगंबर सिंह रावत अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम
2007 टीपीएस रावत बीसी खंडूड़ी की खाली हुई पौड़ी सीट से सांसद बने 
2012 किरन मंडल अध्यक्ष, कुमाऊं मंडल विकास निगम 
2014 हरीश धामी अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम

ग्राम प्रधान संगठन करेगा सीएम धामी का चुनाव प्रचार 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ने पर ग्राम प्रधान संगठन भाजपा का समर्थन करेगा। इस संबंध में ग्राम प्रधान संगठन के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अभी से चुनाव प्रचार में जुटने का एलान किया है।

ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह तड़ागी के नेतृत्व में सीएम धामी से मिलने के बाद संगठन ने ये निर्णय लिया है। कहा कि पुष्कर सिंह धामी के इस सीट से नुमाइंदगी करने से क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे। शिष्टमंडल में विद्या देवी, पुष्कर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कमल सिंह आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed