{"_id":"668e939280a6809c49060ea1","slug":"uttarakhand-by-election-2024-police-stop-former-cm-harish-rawat-going-to-libberheri-ruckus-2024-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: मतदान के दौरान लिब्बरहेड़ी जाने की जिद पर अड़े पूर्व सीएम हरीश रावत, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: मतदान के दौरान लिब्बरहेड़ी जाने की जिद पर अड़े पूर्व सीएम हरीश रावत, पुलिस ने हिरासत में लिया
Wed, 10 Jul 2024 09:30 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:30 PM IST
सार
Uttarakhand By Election 2024: लिब्बरहेड़ी के बूथ नंबर 53-54 पर मतदान के दौरान बवाल हो गया था। जिसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत वहां जाने की जिड़ पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की के मंगलौर में हो रहे मतदान के दौरान लिब्बरहेड़ी में हुए बवाल को लेकर देर शाम तक हंगामा जारी रहा। लिब्बरहेड़ी गांव जाने की जिद कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने नहर पुल के पास रोक लिया। इस बात को लेकर काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इसके बाद हरीश रावत वहीं पर बैठकर मंत्र जाप करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस उनको सरकारी गाड़ी में बैठाकर मंगलौर कोतवाली ले गई। यहां पर पूर्व सीएम व उनके समर्थकों ने खुद को हवालात में बंद कर लिया और पुलिस प्रशासन पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। वहीं बवाल के मामले में एक तहरीर भी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
By-Election: मंगलौर के लिब्बरहेड़ी में मतदान के दौरान बवाल, पथराव के बाद चले लाठी-डंडे, फायरिंग का भी आरोप
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि लिब्बरहेड़ी के बूथ नंबर 53-54 पर मतदान के दौरान बवाल हो गया था। मौजूद लोगों का कहना है कि हंगामे के दौरान फायरिंग भी हुई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंचा। किसी तरह हालात पर काबू पाया गया। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए।