फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand bus fare more than up Doon-Delhi route fare read more Updates in hindi

Doon-Delhi Route: यूपी के मुकाबले उत्तराखंड की बसों का किराया ज्यादा, वॉल्वो, एसी जनरथ का किराया भी बढ़ा

Thu, 09 Feb 2023 10:10 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Feb 2023 10:10 AM IST
सार

निगम प्रबंधन ने कहा कि राज्य की सीमा के भीतर चलने वाली रोडवेज बसों के किराए में कहीं भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। जो किराया राज्य परिवहन प्राधिकरण ने 15 जुलाई को तय किया था वही लागू है। वर्तमान में राज्य परिवहन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश ने किराए में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
Uttarakhand bus fare more than up Doon-Delhi route fare read more Updates in hindi
बस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों के मुकाबले उत्तराखंड की बसों का किराया अधिक है। बढ़ोतरी के बाद भी दोनों के किराए में यह अंतर बरकरार है। इसे लेकर सवाल उठते रहे हैं। यूपी रोडवेज की साधारण बस का देहरादून से दिल्ली के बीच पहले किराया 365 रुपये था जो कि अब 375 रुपये हो गया है।

विज्ञापन


इसी रूट पर उत्तराखंड रोडवेज की साधारण बस का किराया पहले 390 रुपये था जो कि बढ़कर 425 रुपये हो गया है। पहले उत्तराखंड की रोडवेज बसों का किराया यूपी के मुकाबले 25 रुपये अधिक था जो कि अब 50 रुपये अधिक है।

विज्ञापन

वॉल्वो, एसी जनरथ का किराया भी बढ़ा

यूपी की बसों का किराया बढ़ने के बाद उत्तराखंड रोडवेज की वॉल्वो बसों और एसी जनरथ बसों का किराया भी बुधवार को बढ़ गया। दून से दिल्ली की वॉल्वो बसों का किराया पहले 888 रुपये था जो कि अब 940 रुपये हो गया है। वॉल्वो के किराए में 52 रपये की बढ़ोतरी हुई है। एसी जनरथ बसों का किराया पहले 525 रुपये था जो कि अब 37 रुपये बढ़कर 562 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने कहा, राज्य के भीतर कहीं नहीं बढ़ा किराया

परिवहन निगम ने किराया बढ़ोतरी पर बुधवार को रुख स्पष्ट किया। निगम प्रबंधन ने कहा कि राज्य की सीमा के भीतर चलने वाली रोडवेज बसों के किराए में कहीं भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। जो किराया राज्य परिवहन प्राधिकरण ने 15 जुलाई को तय किया था वही लागू है। वर्तमान में राज्य परिवहन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश ने किराए में बढ़ोतरी की है।

ये भी पढ़ें...CM Dhami Class:  अपने पुराने स्कूल पहुंचे सीएम बच्चों के बीच बन गए स्टूडेंट, ऐसे किया एग्जाम का डर छूमंतर

इसी क्रम में यूपी के भीतर जितने मार्गों पर उत्तराखंड की बसों का संचालन होता है, केवल वहीं किराए में बढ़ोतरी की गई है। यूपी और उत्तराखंड के परिवहन करार के बिंदु 10 के तहत किराया, भाड़ा, कर और बस स्टॉप का निर्धारण संबंधित राज्य समय-समय पर विहित उपबंधों के अनुसार करता है। इसी के तहत किराये में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed