फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bus Accident: Airforce plane carrying dead bodies of pilgrims leaves for Madhya Pradesh

Uttarakhand Bus Accident: अधूरी रह गई दर्शन की आस, तीर्थयात्रियों के शव लेकर एयरफोर्स का विमान मध्य प्रदेश रवाना

Mon, 06 Jun 2022 06:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Jun 2022 06:32 PM IST
सार

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास मध्यप्रदेश के यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई थी। इसमें 26 यात्रियों की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतकों के परिजनों को कुल आठ-आठ लाख और प्रत्येक घायल को डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident: Airforce plane carrying dead bodies of pilgrims leaves for Madhya Pradesh
शवों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में हुए बस हादसे में मारे गए तीर्थयात्रियों के शव लेकर वायु सेना का विशेष विमान खजुराहो के लिए रवाना हो गया है। सुबह मृतकों के शव जौलीग्रांट अस्पताल लाए गए थे। यहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद बीडी शर्मा आदि मौजूद थे। शाम 5:00 बजे वायुसेना के विमान से शवों को खजुराहो मध्य प्रदेश भेजा गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रिखाऊ खड्ड डामटा के समीप बस दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने हादसे पर गहरा दुख जताया। साथ ही मृतकों के परिजनों को कुल आठ-आठ लाख और प्रत्येक घायल को डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब पांच किमी दूर रिखाऊं खड्ड के पास मध्यप्रदेश के यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई थी। इसमें 26 यात्रियों की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह 9:18 बजे सीएम शिवराज सिंह और पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दूसरी बस में सवार मध्यप्रदेश के यात्रियों से बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक परिजनों को दो लाख

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे उत्तराखंड के सीएम के संपर्क में थे। जिला प्रशासन ने तत्काल बचाव व राहत कार्य शुरू किए। रेस्क्यू ऑपरेशन जितना जल्दी हो सकता था किया गया। प्रधानमंत्री राहत कोष और मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों एवं घायलों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। 

ये भी पढ़ें...यमुनोत्री में दर्दनाक हादसा: मदद पहुंचने से पहले बंद हो चुकी थी तीर्थयात्रियों की चीख-पुकार, बिखरीं थीं लाशें ही लाशें

प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक परिजनों को दो लाख, घायलों को 50 हजार के अलावा मध्यप्रदेश की सरकार मृतकों के परिजनों को 5 लाख व घायलों को 50 हजार की राशि देगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी मृतकों के परिजनों को 1 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा राशि देगी। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी पुलिस करन सिंह नगन्याल, डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला, डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसपी अपर्ण यदुवंशी, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed