उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, कैबिनेट बैठक में तारीख होगी तय
- प्रदेश सरकार ने लिया फैसला, गैरसैंण के एजेंडे और बढ़ेंगे कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार ने तय कर लिया है कि वह इस बार का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में करेगी। सत्र कब होगा, इस बारे में आगामी कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से इस बार के बजट पर सभी की निगाहें लगी हैं। प्रदेश सरकार के इस बजट को चुनावी बजट के तौर पर देखा जा रहा है।
सत्र के जरिए एक बार फिर प्रदेश सरकार गैरसैंण के एजेंडे पर अपने कदम मजबूती से रखने का इरादा जताने का प्रयास करेगी। गैरसैंण में अवस्थापना विकास से जुड़ीं घोषणाओं के अलावा मुख्यमंत्री अब दो बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं।
ग्रीष्मकालीन राजधानी के बाद मुख्यमंत्री वहां 25 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की है। अब सरकार वहां बजट सत्र के दौरान भी अपने गैरसैंण के एजेंडे को आगे बढ़ाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है।
सर्वे के नतीजे गैरसैंण पर फैसलों के पक्ष में
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले करीब चार साल के दौरान प्रदेश सरकार के गैरसैंण पर लिए गए निर्णयों के बारे में कराए गए एक सर्वे के नतीजे सरकार को उत्साहित करने वाले हैं। पहाड़ और मैदान दोनों ही स्थानों पर जनराय गैरसैंण के विकास को लेकर लिए गए फैसलों के पक्ष में बताई जा रही है।
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 22 को होगी
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 22 जनवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम पांच बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन के पंचम तल में स्थित सभागार में होगी। बैठक में प्रदेश सरकार कुछ अहम फैसले ले सकती है।
गैरसैंण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। हम इस बार बजट सत्र गैरसैंण में करेंगे। बजट की तैयारी शुरू हो गई है। मैंने भी प्रदेश के नागरिकों, महिलाओं, युवाओं से बजट के बारे में सुझाव मांगें हैं।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री