फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Budget 2024 Free and cashless treatment to every person provision of 500 crore

Uttarakhand Budget: उत्तराखंड के हर व्यक्ति को मुफ्त और कैशलेस इलाज, 500 करोड़ का हुआ प्रावधान

Tue, 27 Feb 2024 09:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Feb 2024 09:41 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1010 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Budget 2024 Free and cashless treatment to every person provision of 500 crore
इलाज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के हर व्यक्ति को मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बजट में राज्य आयुष्मान योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में अवस्थापना विकास के लिए बाह्य सहायतित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना के तहत 105 करोड़ प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार ने राज्य आयुष्मान योजना के तहत सभी नागरिकों को पांच लाख तक मुक्त इलाज की व्यवस्था की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुफ्त व कैशलेस इलाज के लिए बजट में 500 करोड़ की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


इससे आयुष्मान कार्डधारकों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1010 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

विज्ञापन

Uttarakhand Budget: क्या हैं सरकार की प्राथमिकताएं? ग्राफिक्स के जरिए आसान तरीके से समझिए बजट की खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन

बाह्य सहायतित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टमस डेवलमपेंट परियोजना के तहत 105 करोड़ प्रस्तावित है। आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन में 96.10 करोड़ का प्रावधान किया है।

दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी आर्गेन एंड टिशू ट्रांसप्लांटेशन
केंद्रीय पोषित बाह्य सहायतित योजना के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में आर्गेन एंड टिशू ट्रांसप्लांटेशन की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट में नई मदों में 54.20 लाख का प्रावधान किया है।

1.15 लाख मरीजों को मिली 108 एंबुलेंस की सुविधा
प्रदेश में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 108 आपातकालीन सेवा के तहत 272 एंबुलेंस संचालित है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एंबुलेंस का बेड़ा बढ़ाया जाएगा। दिसंबर 2023 तक प्रदेश के 1.15 लाख मरीजों को 108 एंबुलेंस की सुविधा मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed