{"_id":"5944df6a4f1c1b387a8b4729","slug":"uttarakhand-boy-become-captain-of-indian-basketball-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बास्केटबाल टीम की कमान उत्तराखंड के इस लाल को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय बास्केटबाल टीम की कमान उत्तराखंड के इस लाल को मिली
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
vishesh bhriguvanshi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में आयोजित होने वाले पहले ब्रिक गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय बास्केटबाल टीम की कप्तानी उत्तराखंड के विशेष भृंगुवंशी को सौंपी गई है। टीम में प्रदेश के दो अन्य खिलाड़ी भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश के यदुविंदर सिंह और अर्जुन सिंह को भारतीय टीम में चुना गया है।
विज्ञापन
पहले बिक्र गेम्स का आयोजन 17 से 21 जून तक चीन के ग्वांगजो शहर में किया जाएगा। विशेष प्रशिक्षण के बाद बृहस्पतिवार को भारतीय टीम की घोषणा की गई। विशेष भृगुवंशी को इस वर्ष सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। उनकी कप्तानी में ही उत्तराखंड की टीम ने चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
देहरादून बास्केटबाल एसोसिएशन की महासचिव शैलजा असवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के भारतीय टीम रवाना हो गई है।
प्रतियोगिता में पुरुष बास्केटबाल और महिला बालीवाल अंडर-20 और वुशू महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता राउंड रोबिन लीग फॉर्मेट पर खेली जाएगी।
विज्ञापन