{"_id":"5c20a682bdec2256ab4fc5c7","slug":"uttarakhand-boxer-priyanka-chaudhari-ranked-18th-in-world-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर पहुंची उत्तराखंड की 'मैरीकॉम', पढ़िए उनकी कहानी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर पहुंची उत्तराखंड की 'मैरीकॉम', पढ़िए उनकी कहानी
Tue, 25 Dec 2018 08:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 25 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने बेहतर प्रदर्शन कर विश्व में 18वीं रैंक पाकर देश का नाम रोशन किया है। नए साल में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए वह खूब पसीना बहा रही हैं। मोहल्ला आर्य नगर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी अपने पंचों के दम पर देश और विदेश में लोहा मनवा चुकी हैं।
विज्ञापन
इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबीए) की ओर से जारी महिला वर्ग की नई विश्व रैंकिंग में 60 किग्रा भार वर्ग में वह 18वें स्थान पर पहुंची हैं। प्रियंका ने फोन पर बताया कि वह जनवरी 2018 में दिल्ली में इंटरनेशनल ओपन इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य, जून में कजाकिस्तान में दो सीनियर इंटरनेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एक-एक कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। इन चैंपियनशिपों में स्वर्ण पदक हासिल नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य 31 दिसंबर 2018 से छह जनवरी 2019 तक कर्नाटक में राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करना है। इसके लिए वह इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम दिल्ली इंडिया कैंप में विभिन्न कोचों से प्रशिक्षण ले रही हैं। बताया कि पहली बार प्रदेश की महिला बॉक्सर ने विश्व रैंकिंग में जगह बनाई है। उनके पिता पूर्व कोतवाल विजय चौधरी भी अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। उनके पिता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र चौधरी सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
प्रियंका के भाई पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रियंका उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने वाली पहली महिला बॉक्सर हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने दो बार एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। प्रियंका लगातार तीन साल तक 60 किग्रा भार वर्ग में नेशनल चैंपियन रही हैं। यह कारनामा उन्होंने 2014 से 2017 तक किया। इसके अलावा उन्हें 2017 में बेस्ट बॉक्सर भी चुना गया।
प्रियंका के भाई पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रियंका उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने वाली पहली महिला बॉक्सर हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने दो बार एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। प्रियंका लगातार तीन साल तक 60 किग्रा भार वर्ग में नेशनल चैंपियन रही हैं। यह कारनामा उन्होंने 2014 से 2017 तक किया। इसके अलावा उन्हें 2017 में बेस्ट बॉक्सर भी चुना गया।