फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand border villages 882 houses will be illuminated Vibrant Village read All Updates in hindi

Uttarakhand: आठ सीमावर्ती गांवों के 882 घरों में होगा उजियारा, आईटीबीपी के 43 आउटपोस्ट भी होंगे रोशन

Thu, 19 Jun 2025 04:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jun 2025 04:58 PM IST
सार

उत्तराखंड में वाइब्रेंट विलेज के तहत चयनित गांवों तक बिजली पहुंचाने का काम शुरू होगा। वहीं भारत-चीन सीमा से सटे आईटीबीपी के 43 आउटपोस्ट भी रोशन होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand border villages 882 houses will be illuminated Vibrant Village read All Updates in hindi
वाइब्रेंट विलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमावर्ती आठ गांवों के 882 घरों में जल्द ही उजियारा होगा। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित इन गांवों में बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही भारत-चीन सीमा से सटे आईटीबीपी के 43 आउटपोस्ट भी रोशन होंगे।

विज्ञापन

यूपीसीएल ने केंद्र सरकार की बार्डर आउट पोस्ट योजना (बीओपी) और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीपी) के अन्तर्गत भारत-चीन सीमा से सटे अत्यंत दुर्गम और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व चमोली के भारत-चीन सीमा से सटे कुल 43 आईटीबीपी आउटपोस्ट व वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चिह्नित कुल आठ सीमावर्ती गांव के 882 घरों तक ग्रिड आधारित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


आईटीबीपी चौकियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत उत्तरकाशी जिले का पुराली गांव व पिथौरागढ़ के नवी, कुट्टी, गूंजी, गरबयांग, शीला, बलिंग एवं तिडांग गांव के कुल 882 घरों को ग्रिड पहुंचाने के लिए चिन्हित किया गया है। सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है, जिसमें तकनीकी आकलन, लाइन रूट निर्धारण, पोल लोकेशन, परिवर्तक प्लानिंग एवं अन्य बुनियादी तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पहाड़ी इलाकों में मौसम की विषम परिस्थितियां और सीमित पहुंच होने बावजूद, यूपीसीएल क्षेत्रीय दलों की ओर से युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यह दोनों योजनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।



ये भी पढ़ें...बर्थडे बना यादगार: आसमान में उड़ान भर काव्या ने काटा 14वें जन्मदिन का केक, बेटी के सपने को मिला पिता का साथ

सीमा से लगे क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता से अब न केवल आईटीबीपी चौकियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं से जोड़ा जा सकेगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed