फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughter cuts cake with father while paragliding birthday becomes memorable in haridwar uttarakhand news

बर्थडे बना यादगार: आसमान में उड़ान भर काव्या ने काटा 14वें जन्मदिन का केक, बेटी के सपने को मिला पिता का साथ

Thu, 19 Jun 2025 04:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jun 2025 04:04 PM IST
सार

पैराग्लाइडिंग करते हुए अपने जन्मदिन का केक काटने का काव्या का सपना उनके पिता ने पूरा किया। अद्भुत अनुभव ने उसके जन्मदिन को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
Daughter cuts cake with father while paragliding birthday becomes memorable in haridwar uttarakhand news
पैराग्लाइडिंग करते हुए काव्या ने पिता के साथ काटा केक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम की 14 वर्षीय साहसी बिटिया काव्या यादव ने इस बार अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। ट्रैकिंग और राफ्टिंग जैसे रोमांचक शौकों की शौकीन काव्या ने अपने 14वें जन्मदिन पर आकाश में उड़ान भरने का सपना पूरा किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सुशांत लोक, गुरुग्राम में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली काव्या ने हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में अपने पिता नरेंद्र यादव के साथ मिलकर पावर्ड पैराग्लाइडिंग की।

विज्ञापन


विज्ञापन


नरेंद्र यादव खुद एक अनुभवी एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट हैं और एक एयरोस्पोर्ट्स कंपनी से जुड़े हुए हैं। वह वर्षों से हरिद्वार में पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। बेटी की इस ख्वाहिश को उन्होंने न केवल प्रोत्साहित किया, बल्कि उसके साथ खुद भी उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काव्या के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास
काव्य का जन्मदिन 4 जुलाई को है, लेकिन इस दौरान बारिश के चलते वह अपना यह शौक पूरा नहीं कर सकती थी, जिस वजह से उसने अपना जन्मदिन पहले मनाने का निर्णय लिया। पैराग्लाइडिंग करते हुए काव्या के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इस अद्भुत अनुभव ने न सिर्फ उसके जन्मदिन को यादगार बना दिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि बेटियां अब सिर्फ सपने नहीं देखतीं, उन्हें खुली उड़ान में बदल भी देती हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार आ रही ट्रेन के चालक की तबीयत बिगड़ी, सहायक ने पहुंचाई स्टेशन


पिता नरेंद्र पहले एक विमान इंजीनियर और वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (CPL) धारक थे। अब वे पैराग्लाइडिंग और पैरामोटरिंग जैसी एयरो-एडवेंचर गतिविधियों को अपने करियर और शौक, दोनों रूप में करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed