फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Teachers of subjects with 100% marks will be honored read All Updates in hindi

उत्तराखंड बोर्ड: शत प्रतिशत अंक वाले विषयों के शिक्षक होंगे सम्मानित, पहली बार की जा रही पहल

Wed, 06 May 2026 07:56 AM IST
Renu Saklani अमित शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमित शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 06 May 2026 07:56 AM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक वाले विषयों के शिक्षक सम्मानित होंगे। पहली बार यह पहल की जा रही है। अब तक केवल मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाता रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Teachers of subjects with 100% marks will be honored read All Updates in hindi
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्रों के शत प्रतिशत अंक वाले विषयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों को सम्मान में स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अभी तक केवल मेधावी छात्र सम्मानित किए जाते रहे हैं, जबकि पहली बार शिक्षक भी सम्मानित होंगे।

विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में इस साल हाईस्कूल में 28.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 42.86 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण है। इसके अलावा इंटरमीडिएट में 41.32 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी और 34.82 प्रतिशत द्वितीय श्रेणी वाले हैं। वहीं, कई छात्र-छात्राओं के विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक हैं। उत्तराखंड बोर्ड की ओर से पहली बार इस तरह के शिक्षकों को चिह्नित कर उन्हें पुरस्कृत किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जरूरी खबर: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए मांगे आवेदन, यहां करें अप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि शानदार रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को विभाग की ओर से चिह्नित किया जा रहा है। इस तरह के शिक्षकों की संख्या दो सौ या इससे अधिक हो सकती है। शिक्षकों को सम्मानित किए जाने से निश्चित रूप से शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed