{"_id":"69f8d05adb5552e14f04df24","slug":"central-government-invites-applications-for-the-prime-minister-s-national-childrens-award-2026-apply-here-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए मांगे आवेदन, यहां करें अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए मांगे आवेदन, यहां करें अप्लाई
Mon, 04 May 2026 10:31 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 04 May 2026 10:31 PM IST
सार
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जो वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के पात्र हैं। अब केंद्र ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह राष्ट्रीय स्तर का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो प्रतिवर्ष देश भर के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जो वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के पात्र हैं।
विज्ञापन
Vikasnagar: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम ने किया औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र और रजिस्टर जब्त
विज्ञापन
देश में रहने वाला कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी आयु 31 जुलाई 2026 तक पांच साल से लेकर 18 वर्ष से अधिक न हो, इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से https://awards.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।