फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Result 2025 entire class of 12th failed in GIC Mednipur Badripur Vikasnagar Dehradun News

Uttarakhand: 12वीं में पूरी की पूरी क्लास के साथ व्यवस्था फेल, GIC मेदनीपुर के परीक्षाफल ने खड़े किए कई सवाल

Tue, 22 Apr 2025 09:55 AM IST
रेनू सकलानी कुलदीन चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
कुलदीन चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Apr 2025 09:55 AM IST
सार

राजकीय इंटर कॉलेज मेदनीपुर, बद्रीपुर में 12वीं के 22 बच्चे हैं, जिनमें से एक भी पास नहीं हो पाया। इसी स्कूल में 10वीं में पढ़ रहे 66 छात्र-छात्राओं में से 62 पास हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2025 entire class of 12th failed in GIC Mednipur Badripur Vikasnagar Dehradun News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

राजकीय इंटर कॉलेज मेदनीपुर, बद्रीपुर में 12वीं की पूरी की पूरी क्लास ही फेल हो गई। जबकि इसी स्कूल में 10वीं में पढ़ रहे 94 फीसदी बच्चे पास हो गए हैं। स्कूल की इस अजब-गजब तस्वीर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब ढूंढने में शिक्षा विभाग के अफसर जुट गए हैं।

विज्ञापन

 

राइंका मेदनीपुर, बद्रीपुर में बारहवीं कक्षा में 22 छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें से एक भी पास नहीं हो पाया। इसी स्कूल में 10वीं में पढ़ रहे 66 छात्र-छात्राओं में से 62 पास हो गए हैं। 12वीं का परिणाम शून्य रहने की जानकारी जब विभाग तक पहुंची तो अफसर सकते में आ गए। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यहां 12वीं में केवल पीसीएम विषय है।

विज्ञापन


अन्य विषय का विकल्प नहीं होने के कारण छात्रों मजबूरी में पीसीएम लेना पड़ा। छात्रों के फेल होने का यही कारण है। ये सभी छात्र कला विषय के इच्छुक थे, आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर मजबूरी में इन्हें यहीं दाखिला लेना पड़ा। वहीं छात्र संख्या शून्य न रहे इसलिए स्कूल ने भी इन्हें दाखिला दे दिया। वहीं, 10वीं कक्षा के बाद करीब 100 छात्र-छात्राएं अन्य विद्यालयों में अन्य विषयों की पढ़ाई करने चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


2016 से हो रही कला विषय की मांग

विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक वर्ष 2016 से लगातार कला विषयों के संचालन की मांग की जा रही है, लेकिन विषयों का संचालन को आज तक मंजूरी नहीं मिली। बताया कि अगर इन विषयों का संचालन होता तो परिणाम शून्य नहीं रहता। ब्लॉक में केवल यही एक विद्यालय है जहां इन विषयों का संचालन नहीं हो रहा है।

ये भी पढे़ं...Chardham Yatra: यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, चारों धामों के प्रथम पड़ाव पर खुलेंगे ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर

जिन स्कूलों का परिणाम खराब रहा है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। मेरे संज्ञान में आया है कि वहां केवल विज्ञान विषय है, अन्य विषय न होने की वजह से कमजोर छात्रों को भी विज्ञान विषय पढ़ना पढ़ रहा है, कला विषय भी शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। - विनोद कुमार ढौंडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed