फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board 10th Result Out Know UKBSE High School Second Topper Shubham Maletha Success Story

UK Board Result 2024: शुभम मलेठा ने ऐसे किया 10वीं में टॉप, इन टिप्स से मेरिट में दूसरे स्थान पर बनाई जगह

Tue, 30 Apr 2024 06:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2024 06:35 PM IST
सार

UK Board 10th Topper: शुभम ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के द्वारा जो उन्हें पढ़ाया गया, उसी को वह घर पर दोबारा पढ़ता था।

विज्ञापन
Uttarakhand Board 10th Result Out Know UKBSE High School Second Topper Shubham Maletha Success Story
शुभम मलेठा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर-चाका के छात्र शुभम मलेठा ने उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र ने कुल 500 अंकों में 498 अंक अर्जित कर यह सफलता प्राप्त की है। छात्र का कहना है कि सफलता के लिए शाॅर्टकट नहीं होता। सफल होने के लिए नियमित अध्ययन जरूरी होता है।

विज्ञापन


Uttarakhand Board Result: प्रदेश के होनहार...12वीं में रुद्रप्रयाग के अंशुल ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया

विज्ञापन

दिनेश प्रसाद मलेठा व इंदू मलेठा की तीन संतानों में सबसे छोटे शुभम मलेठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता, पिता और नाना-नानी को दिया है। शुभम ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के द्वारा जो उन्हें पढ़ाया गया, उसी को वह घर पर दोबारा पढ़ता था। साथ ही सभी विषयों के नोट्स बनाए जिससे कठिन विषयों की तैयारी करने में मदद मिली।

कहा कि, पूरे शिक्षण सत्र में नियमित पढ़ाई जरूरी है तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। शुभम की बड़ी अनुष्का एमएससी और छोटी बहन श्रेया बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। शुभम ने बताया कि उसे गणित और जीव विज्ञान, दोनों विषय अच्छे लगते हैं। कॅरिअर किसी क्षेत्र में बनाना है अभी तक नहीं सोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed