{"_id":"65e755be7a89589ad90a207b","slug":"uttarakhand-board-exam-2024-questions-from-outside-syllabus-in-12th-maths-exam-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Board Exam: 12वीं की गणित की परीक्षा में आए दो ऐसे सवाल, अब छात्र मांग रहे बोनस अंक, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK Board Exam: 12वीं की गणित की परीक्षा में आए दो ऐसे सवाल, अब छात्र मांग रहे बोनस अंक, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 05 Mar 2024 11:00 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा/रामनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा/रामनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:00 PM IST
सार
प्रदेश में बीते सोमवार को इंटर के 94912 परीक्षार्थियों ने गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा दी। प्रश्नपत्र मिलते ही वह हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटर में गणित के प्रश्नपत्र में सात अंक के दो सवाल पाठ्यक्रम से बाहर आने की बात सामने आई है। इस संबंध में शिक्षकों के प्रतिनिमिंडल ने बोर्ड कार्यालय पहुंचकर अपर सचिव को ज्ञापन सौंपा और सात बोनस अंक देने की मांग की है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि प्रश्नपत्र में सवाल पाठ्यक्रम से ही हैं। अगर शिकायत आई है तो जांच करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते सोमवार को इंटर के 94912 परीक्षार्थियों ने गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा दी। प्रश्नपत्र मिलते ही वह हैरत में पड़ गए। आरोप है कि प्रश्न संख्या 12 में प्रायिकता बंटन और प्रश्न संख्या 21 में वक्र और रेखा के बीच का क्षेत्र, दो वक्रों के बीच की दूरी का क्षेत्रफल से संबंधित सवाल पूछे गए जो पाठ्यक्रम में शामिल ही नहीं थे।
विज्ञापन
UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा परिणाम, जानें कब होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन
प्रश्न संख्या 12 दो अंक और प्रश्न 21 पांच अंक का था। ऐसे में विद्यार्थी इन सवालों के जवाब नहीं दे पाए। बोर्ड परीक्षा में एक नंबर से विद्यार्थियों की मेरिट प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सात नंबर का सवाल छूटने से परीक्षार्थी परेशान हैं। राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी समेत अन्य जिलों के शिक्षकों और अभिभावकों ने परीक्षार्थियों को बोनस अंक देने की मांग की है।
प्रश्नपत्र में सवाल पाठ्यक्रम से ही हैं। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जो आरोप लगाया है इसके लिए बोर्ड एक कमेटी गठित कर मामले की जांच कराएगा।
- बीएमएस रावत, अपर सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद