{"_id":"65e6b7054f5e9765f607a1d5","slug":"ukpsc-uttarakhand-public-service-commission-released-pcs-j-main-exam-result-read-all-updates-in-hindi-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा परिणाम, जानें कब होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा परिणाम, जानें कब होंगे साक्षात्कार
Tue, 05 Mar 2024 11:41 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:41 AM IST
सार
आयोग ने पांच से नौ दिसंबर के बीच मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर परीक्षा का आयोजन किया था। इस आधार पर 55 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें पास हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग अब साक्षात्कार कराएगा।
विज्ञापन
आयोग प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक, आयोग ने पांच से नौ दिसंबर के बीच मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर परीक्षा का आयोजन किया था। इस आधार पर 55 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब दो वर्ष का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का डिप्लोमा कोर्स, इसी साल नये सत्र से होगा लागू
विज्ञापन
साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज की जांच भी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में उन्होंने जो दावे किए हैं, यह परिणाम उसी आधार पर जारी किया गया है। साक्षात्कार की सूचना जल्द ही आयोग जारी करेगा।