फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP will review the election vision document will prepare for the 2027 elections

Uttarakhand: भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र की करेगी समीक्षा, 2027 के चुनाव के लिए जुटेगी, ऐसी है पार्टी की तैयारी

Tue, 01 Apr 2025 11:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Apr 2025 11:55 AM IST
सार

पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश सरकार और संगठन की पूरी तैयारी हो जाएगी। सबसे पहले दायित्वधारियों की सूची आएगी। फिर नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP will review the election vision document will prepare for the 2027 elections
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद अब भाजपा अपने चुनाव दृष्टिपत्र की समीक्षा करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि तीन साल में पार्टी ने चुनाव में जनता से किए 70 फीसदी वादे पूरे किए हैं और शेष वर्षों में बाकी वादे भी पूरे हो जाएंगे।

विज्ञापन

पार्टी ने 250 की जनसंख्या वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का वादा किया था। केंद्र सरकार ने इसके लिए 450 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही गांव सड़कों से जुड़ जाएंगे। ऐसे सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत योजनाएं तैयार की हैं। जो शेष रह गई हैं, उनके लिए केंद्र सरकार जल्द धनराशि जारी करेगा। भट्ट ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में पार्टी चुनाव दृष्टिपत्र का मूल्यांकन करेगी और बाकी बची घोषणाओं को भी धरातल पर उतारने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन

मई में होंगे पंचायत चुनाव, पार्टी पूरी तरह से तैयार

भट्ट ने कहा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मई माह में होंगे। इसके लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। पिछले चुनाव में पार्टी 10 जिला पंचायतों पर कब्जा जमाया था। इस बार सभी 13 जिलों में जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले दायित्वधारी, उसके बाद नया प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और संगठन के स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय होने हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले सरकार दायित्वों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी जल्द निर्णय हो सकता है। केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर प्रदेशों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 17 राज्य शेष हैं, जहां चुनाव जल्द हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Dehradun: निजी स्कूलों की शिकायत के लिए जल्द जारी होगा टोल फ्री नंबर, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

पंचायत चुनाव के साथ 2027 के चुनाव में जुटेगी पार्टी

भट्ट ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। पार्टी ने अभी तक हुए सभी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार के तीन साल का कामकाज शानदार रहा, जिसका नतीजा है कि प्रदेश की जनता भाजपा की जीत की बार-बार पटकथा लिख रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed