Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Training class for MPs and MLAs in September

Uttarakhand: सितंबर में सांसद-विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग, संगठनात्मक इकाइयों के पुनर्गठन एवं विस्तार पर मंथन

Sat, 26 Jul 2025 05:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Jul 2025 05:44 PM IST
सार

बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विमर्श हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Training class for MPs and MLAs in September
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान शिव प्रकाश ने सीएम के नेतृत्व हो रहे प्रदेश के विकास पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यवासियों के कल्याण को लेकर सरकार की योजनाओं और उनके जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी दी। वहीं पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर उनके बीच विस्तृत विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विमर्श हुआ। सितंबर में प्रस्तावित सांसदों, विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही निकट भविष्य में प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक इकाइयों के पुनर्गठन एवं विस्तार को लेकर भी रणनीतिक मंथन हुआ। यह सुनिश्चित किया गया कि संगठन की संरचना और अधिक प्रभावशाली, अनुशासित एवं जमीनी स्तर से जुड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में बाघ आकलन की तैयारियां हुईं तेज, पहले चरण में अक्तूबर में होगा साइंस सर्वे शुरू

इसके अतिरिक्त, प्रदेश में वर्तमान में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की समीक्षा करते हुए द्वितीय चरण की रणनीति तथा भविष्य की दिशा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की चुनावी तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों की गति को और तीव्र करने पर बल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed