{"_id":"6457d0a4d4e8f1ce2d0be399","slug":"uttarakhand-bjp-to-launch-special-public-relations-campaign-on-completion-of-nine-years-of-modi-government-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
Sun, 07 May 2023 09:56 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 May 2023 09:56 PM IST
सार
Modi government Nine years News: 30 मई को मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। चौहान ने बताया कि अभियान में सांसदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाएगी। भाजपा सांसदों की अगुवाई में 15 मई से 15 जून तक अभियान चलेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की निगरानी में चलने वाले अभियान में उत्तराखंड में भी विभिन्न वर्गों, वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ संपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
30 मई को मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। चौहान ने बताया कि अभियान में सांसदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पूरे एक महीने में सांसद पूरे क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
Chardham yatra: महिलाओं ने भी संभाला केदारनाथ यात्रा मार्ग पर टेंट का कारोबार, स्वरोजगार की नई मिसाल की पेश
विज्ञापन
अभियान के दौरान शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, इंजीनियर, खिलाड़ी, कलाकार, व्यवसायी, व्यापारी समेत प्रोफेशनल वर्गों, धार्मिक नेता, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता से संपर्क किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से विशेष संपर्क व संवाद किया जाएगा।