Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP to hold Shakti Kendra conventions for first time in state aims to connect with voters

उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन करेगी भाजपा, बूथ विजय अभियान से वोटरों को साधने की कोशिश

Sun, 22 Nov 2026 03:24 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Nov 2026 03:24 PM IST
सार

प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही बूथ विजय अभियान शुरू होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP to hold Shakti Kendra conventions for  first time in state aims to connect with voters
प्रेसवार्ता करते नरेश बंसल और दिप्ती रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में भाजपा ने अब चुनाव को लेकर पूरी रणनीति तैयार कर ली है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बंसल और दीप्ति रावत ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा छोटी इकाई को भी अभियान से जोड़ेगी। प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही बूथ विजय अभियान शुरू होगा। वहीं, जिले और मंडल स्तर पर कार्य समिति की बैठक होगी। 

विज्ञापन


नरेश बंसल ने कहा कि सीएम धामी ने अपने लंबे कार्यकाल ने जनता के दिलों को छुआ है। धामी ग्राउंड जीरो पर कार्य करने वाले सीएम हैं। कार्यसमिति ने झूठे नैरेटिव गढ़ने को लेकर निंदा की है। कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज से अर्थव्यवस्था में वृद्धि की है। सेल्फ हेल्प ग्रुप से महिलाओं को मजबूती मिली है। पांच लाख रुपए तक का कर्ज शून्य ब्याज पर मिल रहा है।
विज्ञापन


हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, पहुंचेंगे राजनाथ सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी की ओर बढ़ रहा है। चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्री आए है। केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाया गया है।  उन्होंने भ्रष्टाचार पर प्रहार को लेकर कहा कि सरकार ने यूसीसी लागू किया है। नकल विरोधी कानून लागू किया है। खेलों में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed