फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP surprised by another decision of central leadership Mahendra Bhatt gets Rajya Sabha ticket

उत्तराखंड भाजपा को सरप्राइज: केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौंकाया..जानें भट्ट को राज्यसभा भेजे जाने के मायने

Mon, 12 Feb 2024 07:09 AM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Feb 2024 07:09 AM IST
सार

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा को सरप्राइज मिला है। महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का टिकट मिला है। प्रदेश कैबिनेट में प्रतिनिधित्व से वंचित चमोली जिले को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिलाकर लंबे समय से चली आ रही कसक को दूर करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP surprised by another decision of central leadership Mahendra Bhatt gets Rajya Sabha ticket
पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज है। पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने के सियासी मायने हैं। भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने के फैसले को जातीय समीकरणों में संतुलन साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। जब तक भाजपा नेतृत्व ने राज्यसभा का टिकट तय नहीं किया था, तब संभावना अनिल बलूनी को रिपीट किए जाने की भी मानी जा रही थी।
विज्ञापन


केंद्रीय संगठन में बलूनी लंबे समय से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें भी पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का एक दावेदार माना जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि ऐसी अटकलों के बीच महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने अपने कैडर को सम्मान दिए जाने का संदेश देने की कोशिश की है। साथ ही प्रदेश कैबिनेट में प्रतिनिधित्व से वंचित चमोली जिले को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिलाकर लंबे समय से चली आ रही कसक को दूर करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट का राज्यसभा जाना तय

राज्यसभा सदस्य का चुनाव विधायक करते हैं। उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक हैं। 19 विधायक कांग्रेस के हैं। दो निर्दलीय और बीएसपी का एक विधायक हैं, एक का निधन हो चुका है। वोटों के गणित के हिसाब महेंद्र भट्ट का राज्यसभा जाना तय है।

नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना कम

महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सियासी हलकों में यह चर्चा भी गरमा गई है कि उनके निर्वाचित होने के बाद प्रदेश पार्टी का नया कप्तान बनाया जाएगा। पार्टी से जुड़े सूत्र व नाम न बताने की शर्त पर बड़े नेताओं का मानना है कि इसकी संभावनाएं न के बराबर है। पार्टी में कई राज्यसभा सदस्य हैं जिनके पास संगठन की भी जिम्मेदारी है। उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल राज्यसभा के सदस्य हैं।

भट्ट को राज्य सभा भेजे जाने के मायने

भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं। साथ ही सीमांत जिले चमोली की बदरीनाथ विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव वह हार गए थे। मदन कौशिक के हाथों से संगठन की कमान लेकर भट्ट को थमाई गई थी। उनके करीब दो साल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: सात साल बाद फरवरी में बढ़ा रात का तापमान, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

राज्यसभा चुनाव का यह है कार्यक्रम

15 फरवरी को नामांकन होंगे

16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी

20 फरवरी को नाम वापसी

27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान व 5 बजे मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed