फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bjp State President Orders to investigate viral fake list of responsibilities

Uttarakhand Bjp: दायित्वों की फर्जी सूची वायरल करने वालों की होगी जांच, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दिए निर्देश

Wed, 07 Jun 2023 09:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jun 2023 09:17 PM IST
सार

धामी सरकार में दायित्वों का आवंटन प्रत्याशित है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तक जल्द दायित्व बांटे जाने की संभावना जता चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Bjp State President Orders to investigate viral fake list of responsibilities
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : ट्वीटर

विस्तार

उत्तराखंड सरकार में दायित्वों की फर्जी सूची वायरल मामले को प्रदेश भाजपा ने बेहद गंभीरता से लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने प्रदेश कार्यालय प्रभारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर फर्जी सूची वायरल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने को कहा है। भट्ट के मुताबिक, आंतरिक जांच कमेटी को आवश्यकता होगी तो वह पुलिस का भी सहयोग लेगी।

विज्ञापन


धामी सरकार में दायित्वों का आवंटन प्रत्याशित है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तक जल्द दायित्व बांटे जाने की संभावना जता चुके हैं। सरकार में पार्टी के जिन वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को दायित्व दिए जाने हैं, उनकी एक सूची प्रदेश संगठन के स्तर पर तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में दो नए शहर बसाने को केंद्र ने दी मंजूरी, प्रस्तावित स्थानों के निरीक्षण के लिए आएगी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर सरकार में दायित्वधारियों की एक सूची वायरल हो गई। इस सूची में 51 भाजपा नेताओं के नाम थे। ये सभी वे नाम हैं, जो दायित्व प्रबल दावेदार माने जाते हैं। सूची के वायरल होते ही पार्टी ने इसे फर्जी करार दिया। सूची ने भाजपा के भीतर खलबली मचाए रखी।

बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि उन्होंने दायित्वधारियों की फर्जी सूची प्रकरण की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं। ये जांच कार्यालय प्रभारी की अध्यक्षता में एक कमेटी करेगी। उन्होंने इसे बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए कि आखिर वह कौन व्यक्ति है, जिसने ये फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है, पहले तो उसे खुद ही आकर कह देना चाहिए कि उससे गलती हो गई, अन्यथा उसे कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

दायित्वों की जल्दी हो जाएगी घोषणा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा जल्दी हो जाएगी। अभी महासंपर्क अभियान की व्यस्तता चल रही है। मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावना के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जब ही कोई निर्देश होंगे, उस पर अमल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed