फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Set up two new cities in Uttarakhand Center gives green signal Kashipur and Doiwala read more Updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में दो नए शहर बसाने को केंद्र ने दी मंजूरी, प्रस्तावित स्थानों के निरीक्षण के लिए आएगी टीम

Wed, 07 Jun 2023 02:56 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Jun 2023 02:56 PM IST
सार

शहरों के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण करने के लिए केंद्र की टीम जल्द ही आएगी। आवास विभाग ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में 1100 करोड़ का प्रस्तुतिकरण दिया है।

विज्ञापन
Set up two new cities in Uttarakhand Center gives green signal Kashipur and Doiwala read more Updates in hindi
पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में काशीपुर व डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने को केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दिखा दी है। आवास विभाग ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में सर्वसुविधा संपन्न शहर का प्रस्तुतिकरण दे दिया है, जिस पर सहमति जताते हुए दोनों स्थानों का निरीक्षण करने जल्द ही केंद्र की टीम आएगी। राज्य ने इन शहरों का 1100 करोड़ का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा था।

विज्ञापन


आवास विभाग प्रदेश में आठ नए शहरों को बसाने की योजना पर काम कर रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से इस संबंध में अनुरोध करते हुए 1100 करोड़ का प्रस्ताव दिया था। इसके तहत आवास विभाग ने दो शहरों का प्रस्ताव तैयार किया था और केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को भेज दिया था। इनमें एक शहर काशीपुर में पराग फार्म की भूमि पर इंडस्ट्रियल सिटी के नाम से 378.50 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा।
विज्ञापन


दूसरी टाउनशिप, डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे पर एयरो सिटी के नाम से बनेगी। इंटिग्रेटेड टाउनशिप के नाम से यह शहर 3080.8 भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें 746.98 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 2333.81 हेक्टेयर निजी भूमि होगी। जानकारी के मुताबिक, प्रस्तुतिकरण होने के बाद जल्द ही दोनों टाउनशिप का निरीक्षण करने के लिए केंद्र की टीम उत्तराखंड पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जगह कौन सा शहर बसाने की योजना

चिन्ह्ति स्थान- कुल भूमि (हेक्टेयर)- सरकारी भूमि (हेक्टेयर)- निजी भूमि (हेक्टेयर)- शहर का नाम

डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे- 3080.8-746.98-2333.81-इंटिग्रेटेड टाउनशिप

दून-पौंटा साहिब हाईवे पर छरबा, सहसपुर- 1672.94-166.2-1506.74-साइबर सिटी

आर्केडिया चाय बागान, देहरादून-719.7-00-719.7-न्यू देहरादून ट्विन सिटी

गौचर हवाई पट्टी के पास बमोथ गांव- 50-00-50-वेलनेस टाउनशिप

रामनगर शहर के पास- 4365-493-3872-टूरिज्म टाउनशिप

गोलापार के निकट हल्द्वानी- 2840.16-165-2662-न्यू हल्द्वानी ट्विन सिटी

नैणीसैणी एयरपोर्ट के पास, पिथौरागढ़-77-1.37-75.36- फिल्म-एंटरटेनमेंट सिटीपराग फार्म, किच्छा के पास- 378.58-378.5-00-इंडस्ट्रियल टाउनशिप

आवास विभाग देगा सुविधाएं

इन सभी शहरों में आवास विभाग सुविधाएं देगा। इनमें सड़क, सीवर से लेकर अत्याधुनिक शहरों जैसी सभी सुविधाएं शामिल होंगी। टाउन प्लानिंग विभाग की मदद से इन शहरों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसी हिसाब से निजी सहभागिता से शहरों को बनाने का काम होगा। सरकार इनमें कुछ अपनी जमीनें भी देगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: धामी सरकार में दायित्वों की फर्जी सूची वायरल, भाजपा ने बताया भ्रामक और तथ्यहीन

जिस प्रकार से देहरादून सहित सभी शहरों में जनसंख्या का घनत्व बढ़ रहा है, हम नई टाउनशिप बनाने पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। हमने 22 स्थान चिन्ह्ति किए थे, जिनमें से 10 का चुनाव किया था। इनमें से आठ शहरों का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। -प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री, शहरी विकास एवं आवास

दोनों टाउनशिप के लिए केंद्र सरकार में प्रस्तुतिकरण किया जा चुका है। जल्द ही केंद्र की टीम यहां निरीक्षण के लिए आएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। -आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव, आवास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed