फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand bjp president Bansidhar Bhagat Strict on Party Workers

बैक डोर से भी गड़बड़ की तो मेरे रहते नहीं हो पार्टी में पाएगी वापसी: बंशीधर भगत 

Thu, 23 Jan 2020 02:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jan 2020 02:08 PM IST
सार

  • बोले, भाजपा बड़ा परिवार, खटर पटर परिवार तक सीमित रहे  

विज्ञापन
Uttarakhand bjp president Bansidhar Bhagat Strict on Party Workers
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अनुशासन पर अपनी दो टूक राय जाहिर कर दी। उन्होंने कहा, ‘बैक डोर से भी किसी ने गड़बड़ की तो निष्कासन के बाद मेरे रहते उसकी पार्टी में वापसी नहीं हो पाएगी। भाजपा बड़ा परिवार है, लिहाजा वहां खटर पटर हो सकती है। लेकिन ये खटर पटर परिवार तक सीमित रहनी चाहिए।’ 

विज्ञापन


भगत प्रदेश भाजपा कार्यालय में जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। पार्टी ने कार्यालय में बड़े जश्न की तैयारी की थी, लेकिन कश्मीर में चंपावत के जवान की आतंकी हमले में शहादत के चलते आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इस दौरान भगत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने नड्डा के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर संभावित मारामारी के बारे में उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा, टिकट एक को मिलता है। मांग करना सबका अधिकार है। लेकिन टिकट मिलने के बाद हम सब एकजुट होकर लड़ेंगे। अभी से यह मानसिकता बनानी है। जो उपयुक्त होगा, उसे टिकट मिलेगा, बाकी लोगों का उसे समर्थन मिलेगा। मुख्यमंत्री, सरकार और संगठन के समर्थन में बातचीत करनी है। भेदभाव हो सकते हैं। लेकिन बाहर कोई चीज प्रकट न हो, इसका ध्यान रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासन पर भी उन्होंने खरी-खरी बयां की। बोले, ‘एक कड़वा सच बोल रहा हूं। अब तक जो हुआ.. सो हुआ। अब अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। चेहरे सामने आएंगे तो उनको देखा जाएगा। फ्रंट से ही नहीं बैक डोर से भी पता चला कि कोई गड़बड़ कर रहा है तो उसके लिए मेरे रहते भाजपा में वापसी नहीं हो पाएगी। इसमें मैं अपने आप को भी शामिल कर रहा हूं। मैं गलती करूंगा तो दंड का भागी भी बनूंगा।’ 

उन्होंने कहा, ‘ये मेरा पहला उद्बोधन है, इसलिए अपनी भावनाओं को प्रकट कर रहा हूं।’ कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर कश्मीर में शहीद हुए चंपावत के जवान को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार, विधायक गणेश जोशी,  दर्जाधारी करन बोहरा, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स,  पुष्कर सिंह काला, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, अजेंद्र अजय और सुभाष बड़थ्वाल समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अध्यक्ष होने का गुमान नहीं, कोई तोप नहीं हो गया

उन्होंने कहा कि उन्हें अध्यक्ष होने का गुमान नहीं है। वे कोई तोप नहीं हो गए हैं। पहले वे कार्यकर्ता हैं फिर अध्यक्ष। अध्यक्ष एक व्यवस्था है। बोले, कार्यकर्ता हमारा भगवान है। मैं उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करूंगा। जो बात करना चाहेगा, उसके लिए तैयार हूं। किसी प्रकार का कोई परहेज नहीं। कार्यकर्ता मन को ठीक करके 2022 में मौजूदा बहुमत से और अधिक की सरकार लाएं।

होना चाहिए कैबिनेट विस्तार, केंद्रीय नेताओं से करूंगा बात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की वकालत की। भगत ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि सरकार का विस्तार होना चाहिए। ये काम सरकार का है। जैसे हालात हैं, काम बहुत ज्यादा है। मैं मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेताओं से बात करूंगा।’

ये भी बोले: भाजपा के वरिष्ठ विधायक के छात्रवृत्ति घोटाले में नाम आने पर उन्होंने कहा कि अखबार में नाम आने से कुछ नहीं होता। कोई चीज अदालत से सिद्ध हो जाएगी, उस हिसाब से सोचेंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की जातिगत टिप्पणी पर: भगत ने कहा, जिसकी अक्ल जैसी, वैसी बात करेगा। दूसरे दलों की बुद्धि खत्म हो गई है।

चैंपियन की वापसी पर: उन्होंने कहा कि अच्छे आचरण को लेकर कोई बात आएगी तो देखेंगे।

एक व्यक्ति एक पद: मुख्यमंत्री कुछ सोचकर ही दायित्व दिए होंगे। जरूरत के हिसाब से देखा जाएगा।

दायित्व बंटवारा: जरूरत के हिसाब से दायित्व बांटे जाएंगे।

नड्डा से मिलूंगा: भगत ने कहा कि जल्द वे राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और संगठन के मसलों पर चर्चा करेंगे। अभी उनकी सिर्फ शिष्टाचार भेंट हुई है।

बूथ तक जाएंगे पदाधिकारी: भगत ने कहा कि उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने मंडलों और जिलों में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता से संवाद करें और उनकी वाजिब समस्याओं के बारे में उन्हें जानकारी दें।

प्रोग्राम से कन्नी काट गए कई पदाधिकारी
प्रदेश कार्यालय में छोटे-छोटे कार्यक्रमों में मौजूद रहने वाले संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम से कन्नी काट गए। उनकी गैरमौजूदगी दफ्तर में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed