{"_id":"5ee8bf6dfd35d60d2a75eece","slug":"uttarakhand-bjp-president-banshidhar-bhagat-told-13-lakh-people-hear-rajnath-singh-virtual-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भगत बोले, 13 लाख लोगों ने देखी राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली, इसे असफल बताना कांग्रेस की कुंठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भगत बोले, 13 लाख लोगों ने देखी राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली, इसे असफल बताना कांग्रेस की कुंठा
Tue, 16 Jun 2020 06:22 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Jun 2020 06:22 PM IST
सार
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, रैली को असफल बताना कांग्रेस की कुंठा
- कारगुजारियों के कारण जनता ने नाकामी का टेंडर कांग्रेस के नाम खोला
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दावा किया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सोमवार को हुई उत्तराखंड वर्चुअल रैली को 13 लाख से अधिक लोगों ने देखा। पार्टी ने रैली को एतिहासिक रूप से सफल बताया।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा कि रैली को असफल बताकर कांग्रेस अपनी कुंठा जाहिर कर रही है। वह जनता द्वारा लगातार नकारे जाने से हताश है। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार है। उसकी कारगुजारियों के कारण ही जनता ने असफलता का टेंडर उसके नाम खोल दिया है।
विज्ञापन
भगत प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री की इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता में भारी उत्साह देखने में आया। रैली को उत्तराखंड व बाहर 13 लाख लोगों ने देखा व सुना।
विज्ञापन
इस रैली में राजनाथ सिंह व अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की शानदार उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों की दी गई जानकारी उपलब्धियों का शानदार दस्तावेज है। इससे जनता लाभान्वित हो रही है।
उन्होंने रैली को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया उसकी कुंठा करार दिया। कहा कि केंद्र व राज्य की उपलब्धियों व रैली की शानदार सफलता से कांग्रेस परेशान हो गई है। सच यह है कि जनता द्वारा नकारे जाने की वजह से कांग्रेस को लगातार असफलता देखनी पड़ रही है। इसी वजह से कांग्रेस राजनाथ सिंह की शानदार रूप से सफल रैली को भी असफल बता रही है । लेकिन इससे भाजपा का कोई नुक़सान नहीं है। कांग्रेस ही हास्य का पात्र बन गई है।