फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Leader's car crushes student 

BJP के इस दबंग नेता की कार ने छात्र को कुचला, हालत गंभीर

Thu, 11 May 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand BJP Leader's car crushes student 
Demo Pic - फोटो : demo

बुधवार सुबह ट्यूशन के लिए निकले एक छात्र को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


जांच में यह गाड़ी भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के पिता एवं पूर्व विधायक राजा नरेंद्र सिंह के नाम पंजीकृत पाई गई। हालांकि, हादसे के समय वे गाड़ी में मौजूद नहीं थे। लेकिन, विधायक से जुड़ा होने के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। देर रात हादसे का जिम्मेदार चालक कार लेकर नेहरू कालोनी थाने पहुंच गया।  
विज्ञापन


नेहरू कालोनी के उन्नति विहार निवासी विक्रम सिंह नेगी का बेटा श्रीखंल नेगी (14) बुधवार सुबह सवा छह बजे रोजमर्रा की तरफ माता मंदिर रोड पर ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन केंद्र के बाहर श्रीखंल साइकिल पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेजी से आई कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार का नंबर यूके 07एई 0123 नोट कर लिया। पिता को सूचना देने के साथ घायल को सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया।  

घायल श्रीखंल के पिता विक्रम सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में यही नंबर दर्ज कराया है। जांच में पता चला कि यह नंबर फॉरचुनर का है, जो खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी देवयानी के नाम है। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लिया है, जिसमें एक स्कार्पियो छात्र को टक्कर मारती दिख रही है।

ऐसे हुआ हादसा

Uttarakhand BJP Leader's car crushes student 

​हालांकि उसका नंबर साफ नहीं है। एसओ नेहरू कालोनी विनोद गुंसाई ने भाजपा विधायक से फोन पर बात की तो उन्होंने जांच में सहयोग का भरोसा दिया। टीम वाहनों के बारे में जानकारी करने विधायक के आवास पर पहुंची, जहां खुलासा हुआ कि जिस स्कारर्पियो से कार की टक्कर हुई है वह विधायक के पिता के नाम है।

पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से एक नंबर गलत नोट हो गया था। स्कार्पियों का नंबर यूके 08ई 0123 है। विधायक के पिता एवं पूर्व विधायक राजा नरेंद्र सिंह का कार चालक बुधवार सुबह किसी को आईएसबीटी छोड़ने गया था। उसी समय यह हादसा हुआ था।

चालक संकित निवासी शेरपुर (रुड़की)कार लेकर नेहरू कालोनी थाने पहुंच गया। एसओ विनोद गुंसाई ने बताया कि हादसे में स्कार्पियो का शीशा भी टूट गया था। वाहन के अगले हिस्से में टक्कर के निशान भी मिल गए हैं। चालक संकित का चालान किया जा रहा है। 

सीसीटीवी फुटेज में हादसे की पूरी तस्वीर कैद है। साइकिल पर सड़क पार करते समय सफेद रंग की स्कार्पियो ने साइकिल को सीधी टक्कर मार दी। छात्र श्रीखंल साइकिल से उछलकर स्कार्पियो के ऊपर गिर गया। कार पर कलाबाजी खाते हुए छात्र सड़क पर गिरा, जबकि साइकिल को स्कार्पियो दूर तक घसीटते हुए ले गई। सिर के बल गिरने से श्रीखंल को गंभीर चोट आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed