फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: BJP kept distance from its leader Subramanian Swamy

उत्तराखंडः अपने नेता सुब्रमण्यम स्वामी से ही दूरी बनाए है भाजपा, क्यों? पढ़ें पूरा मामला

Wed, 26 Feb 2020 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Feb 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: BJP kept distance from its leader Subramanian Swamy
राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भारतीय जनता पार्टी नेता, राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी के नैनीताल आगमन पर भाजपा नेताओं ने उनसे दूरी बनाए रखी। पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता न तो उनका स्वागत करने पहुंचे और ना ही विदाई देने। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना था कि ऐसा करने के लिए उन्हें ऊपर से निर्देश मिले थे। 

विज्ञापन


स्वामी सोमवार शाम नैनीताल पहुंच गए थे। हाईकोर्ट में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन एक्ट को चुनौती देने वाली अपनी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद लौट गए। इस दौरान उन्होंने दो बार पत्रकार वार्ता की और हाईकोर्ट बार भवन में अधिवक्ताओं से भी मिले।

विज्ञापन

दिल्ली में हो सेना की तैनाती

स्वामी भाजपा की प्रदेश सरकार की ओर से लाए गए एक्ट के ही खिलाफ जनहित याचिका दायर करने हाईकोर्ट पहुंचे थे। इस बात से भाजपा और त्रिवेंद्र सरकार की स्थिति असहज हो गई। इसी वजह से भाजपाइयों ने उनका अघोषित बायकॉट किया था। 

नैनीताल पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी दिल्ली में लगातार चल रहे हिंसक आंदोलन का अपडेट लेते रहे। सुनवाई से बाहर आते ही उन्होंने दिल्ली के हालातों पर चिंता जताते हुए वहां सेना की तैनाती की मांग की। स्वामी ने कहा कि सीएए के खिलाफ आंदोलन राष्ट्रविरोधी है।

सीएए विरोधी आंदोलन से निपटने के लिए राजनाथ सिंह को अमित शाह को दिल्ली में सेना की तैनाती की सलाह देनी चाहिए। इस हिंसा का अंत करना लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए जरूरी है। स्वामी ने इस मामले में बाकायदा ट्वीट कर अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed