फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Eight MLAs fail the test of two party surveys preparations and candidacies could be in trouble

Uttarakhand: भाजपा के आठ विधायकों की फंस सकती है तैयारी और उम्मीदवारी, पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर हुए फेल

Wed, 06 May 2026 07:50 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत , अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत , अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 06 May 2026 07:50 AM IST
सार

भाजपा के आठ विधायक पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए। ऐसे में उनकी तैयारी और उम्मीदवारी फंस सकती है। पार्टी एक-एक सीट और वहां के निर्वाचित पार्टी विधायकों को लेकर संगठन गंभीर है। जो सीटें पिछले चुनाव में जीते थे, उनके सर्वे में ही आठ सीटों पर हार का खतरा नजर आया है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Eight MLAs fail the test of two party surveys preparations and candidacies could be in trouble
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड में अगले चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के आठ विधायकों की तैयारी और उम्मीदवारी फंस सकती है। पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर ये विधायक फेल हो गए हैं। अब संगठन ने इन्हें सख्त लहजे में धरातल पर वादे पूरे करने की नसीहत दी है।

विज्ञापन


प्रदेश में लगातार दो सरकार चलाने के बाद अब तीसरी सरकार तक पहुंचने में भाजपा कोई चूक नहीं चाहती। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, एक-एक सीट और वहां के निर्वाचित पार्टी विधायकों को लेकर संगठन गंभीर है। जो सीटें पिछले चुनाव में जीते थे, उनके सर्वे में ही आठ सीटों पर हार का खतरा नजर आया है।
विज्ञापन


सभी सीटों को लेकर गहराई से जानकारी सामने आई
यहां के विधायकों ने जनता से जो वादे किए थे, वह अब तक पूरे नहीं किए। धरातल पर उनकी सक्रियता भी अपेक्षाकृत कम है। अगले चुनाव के मद्देनजर भाजपा 10 साल की सत्ता विरोधी किसी लहर को पनपने नहीं देना चाहती। साथ ही उन सीटों पर भी अलग से रणनीति बनाई गई है, जो पिछले चुनाव में हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Sridev Suman University: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन समर्थ पोर्टल पर करना होगा आवेदन, ये है अंतिम तिथि

सर्वे में इन सभी सीटों को लेकर गहराई से जानकारी सामने आई है, जिस पर संगठन आगे की रणनीति तैयार करने में जुटा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्पष्ट रुख है कि उनके लिए एक-एक सीट पर जिताऊ उम्मीदवार ही प्राथमिकता है। सर्वे भी इसी नजरिए से देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले चुनाव की तैयारी में जुटे विधायकों ने अपने प्रदर्शन में सुधार न किया तो पार्टी उनका टिकट काटने से गुरेज नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed