{"_id":"69fa24d88a66b7180e0bf05a","slug":"sridev-suman-university-admission-start-applications-to-be-submitted-via-samarth-portal-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sridev Suman University: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन समर्थ पोर्टल पर करना होगा आवेदन, ये है अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sridev Suman University: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन समर्थ पोर्टल पर करना होगा आवेदन, ये है अंतिम तिथि
Tue, 05 May 2026 10:44 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 05 May 2026 10:44 PM IST
सार
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल पर करना होगा।
विज्ञापन
विवि प्रशासन के अनुसार बीए, बीएससी, बीकाम समेत उन सभी स्नातक प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में आवेदन किया जा सकता है जिनमें प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट योग्यता निर्धारित है। साथ ही विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए भी अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
पंजीकरण प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को https://ukadmission.samarth.ac.in पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके लिए 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा की ओर से जारी सूचना में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन