फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand BJP candidates list could released on Makar Sankranti

उत्तराखंड चुनाव : मकर संक्रांति पर BJP जारी करेगी फाइनल सूची

Sun, 08 Jan 2017 05:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Jan 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand BJP candidates list could released on Makar Sankranti
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : file photo

विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में भाजपा अपने प्रत्याशियों की सूची मकर संक्रांति पर जारी कर सकती है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के चलते संसदीय बोर्ड की बैठक अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन


हालांकि कई स्तर से दावेदारों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रत्याशियों के चयन के लिए मानक तय हो गए हैं। पार्टी केवल दमदार चेहरों को ही टिकट देगी, जबकि एक परिवार से एक ही को टिकट देने का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा में टिकटों को लेकर दांव पेच लगा रहे दावेदारों की छटपटाहट जल्द खत्म होती नहीं दिख रही। कांग्रेस जहां 63 सीटों पर प्रत्याशी तय होने की बात कर रही है, वहीं भाजपा में अभी किसी सीट पर स्पष्ट संकेत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय बोर्ड की बैठक में अधिकांश टिकटें तय हो जाएंगी

uttarakhand BJP candidates list could released on Makar Sankranti
श्याम जाजू - फोटो : file photo

भाजपा ने आंतरिक सर्वेक्षण करवाने के साथ सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्रियों से विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख दावेदारों की सूची भी ले ली है।

राष्ट्रीय सहमंत्री संगठन शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के स्तर से भी विधानसभाओं का सर्वेक्षण करवा रिपोर्ट तैयार की गई है। दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के चलते संसदीय बोर्ड की बैठक अभी नहीं हुई है।

सूत्रों की माने तो अगले सप्ताह में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में अधिकांश टिकटें तय हो जाएंगी। इससे पहले कांग्रेस से भाजपा में आए 10 पूर्व विधायकों पर अलग से मंथन होना है।
 

हरक सिंह रावत और अमृता रावत के टिकट पर सर्वाधिक सस्पेंस

uttarakhand BJP candidates list could released on Makar Sankranti
हरक सिंह रावत - फोटो : AmarUjala

बागियों में हरक सिंह रावत और अमृता रावत के टिकट पर सर्वाधिक सस्पेंस है।

इसके अलावा परिवार से एक सदस्य को टिकट देने के निर्णय से सतपाल महाराज को छूट मिलती है या नहीं, इसपर भी फैसला होगा।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची मकर संक्रांति को जारी होने की संभावना है। जल्द ही संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिया जाएगा। 

केंद्र की नीतियों के सहारे राज्यों में प्रचार

uttarakhand BJP candidates list could released on Makar Sankranti
bjp

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निकल आया है कि उत्तराखंड समेत अन्य चार राज्यों में केंद्र की नीतियां ही प्रचार का मुख्य आधार रहेंगी।

केंद्र की तमाम नीतियां किस तरह गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, इसको लेकर नेता और कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच जाएंगे। प्रचार रैलियों में नोटबंदी के निर्णय को गरीबों के हित में लिया सबसे बड़ा फैसला बताकर विपक्ष को जवाब दिया जाएगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने चुनाव का मंत्र भी पार्टी पदाधिकारियों को दिया है। मंत्र के तहत मतदाताओं को यह बताना है कि केंद्र की हर नीति किस तरह गरीब वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई है और उससे गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को कितना फायदा पहुंचा है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जनधन, स्वच्छ भारत अभियान, उज्जवला जैसी योजनाओं को प्रचार अभियान में शामिल किया जाएगा। कार्यकारिणी के फैसलों पर अब प्रदेश चुनाव समितियों को प्रचार की रणनीति तैयार करनी है। केंद्र के मॉडल को ही प्रचार अभियान में कैश लिया जाना है, जिससे यह भी साफ है कि किसी भी राज्य में पार्टी स्थानीय लीडरशिप से कोई चेहरा नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed