फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Candidate List: List of candidates for 11 seats is ready, will be announced soon

Uttarakhand BJP Candidate List: 11 विस सीटों पर प्रत्याशियों की सूची तैयार है, जल्द होगी घोषणा

Tue, 25 Jan 2022 12:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jan 2022 12:07 PM IST
सार

भाजपा ने डोईवाला, कोटद्वार, टिहरी, केदारनाथ, पिरान कलियर, झबरेड़ा, लालकुआं, हल्द्वानी, रानीखेत, जागेश्वर व रुद्रपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Candidate List: List of candidates for 11 seats is ready, will be announced soon
प्रहलाद जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि रणनीति के तहत जानबूझकर पार्टी ने 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की। पार्टी ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों की सूची तैयार कर रखी है और समय आने पर घोषणा कर दी जाएगी। वहीं यह संभावना जताई जा रही है कि भाजपा बची हुई सीटों पर मंगलवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन


कांग्रेस की दूसरी सूची का इंतजार कर रही थी पार्टी
भाजपा ने डोईवाला, कोटद्वार, टिहरी, केदारनाथ, पिरान कलियर, झबरेड़ा, लालकुआं, हल्द्वानी, रानीखेत, जागेश्वर व रुद्रपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषणा नहीं की है। सियासी जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस चूंकि ने भी 17 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी। इसलिए भाजपा ने भी प्रत्याशियों की दूसरी सूची लटका दी थी। पार्टी कांग्रेस की दूसरी सूची का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: राजनेताओं के वायरल ऑडियो के निकल रहे तीर, सवाल उठे गंभीर, पार्टियां असहज
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश पार्टी कार्यालय में पहुंचे प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से मीडियाकर्मियों ने 11 सीटों पर टिकटों की घोषणा के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने रणनीति के तहत जानबूझकर प्रत्याशियों की घोषणा रोकी है। रणनीति के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह दूसरों को बताने के लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए होती है। इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी 70 विधानसभा सीटों पर चर्चा हो चुकी है। कुछेक मामलों पर चर्चा होनी बाकी थी। देशकाल व परिस्थिति के अनुरूप जल्द चर्चा होगी और सूची बाहर आ जाएगी। 

प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में जगह-जगह विद्रोह, नाराजगी और बगावत के हालात पर चुनाव प्रभारी जोशी बोले, सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की जीतने की संभावना अधिक होती है, वहां ज्यादा लोग टिकट की अपेक्षा करते हैं। हमारे सभी वरिष्ठ नेता संपर्क में लगे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह मामला भी निपट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed