फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Biggest tiger skin ever recovered four smugglers arrested from Pithoragarh

Uttarakhand: बरामद हुई अब तक की सबसे लंबी बाघ की खाल और दस किलो हड्डियां, पिथौरागढ़ के चार तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Jul 2023 09:32 PM IST
सार

त्तराखंड एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली और तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की एसओजी की संयुक्त टीम वन्य जीव अंगों की तस्करी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Biggest tiger skin ever recovered four smugglers arrested from Pithoragarh
बाघ की खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बाघ की खाल और हड्डियों के साथ चार शिकारियों को दबोचा है। बरामद खाल को उत्तराखंड में अब तक बरामद सबसे बड़ी खाल बताया जा रहा है। डीएफओ संदीप कुमार ने रविवार का मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में उत्तराखंड एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली और तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की एसओजी की संयुक्त टीम वन्य जीव अंगों की तस्करी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी। शनिवार देर रात एसटीएफ को सूचना मिली कि चार शातिर तस्कर सफेद रंग की बोलेरो संख्या (यूके05टीए-2815) से खटीमा आ रहे हैं। इस पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उन्हें खटीमा पहेनिया टोल प्लाजा के पास रोक लिया।
विज्ञापन


Haldwani: अंकित चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी माही और दीपू रुद्रपुर से गिरफ्तार, सांप से डसवाकर की थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से बाघ की 11 फीट लंबी खाल और 10.4 किलो हड्डियां बरामद हुईं। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि वह बाघ की खाल और हड्डी को काशीपुर निवासी एक व्यक्ति से लाए और बेचने के लिए खटीमा आ रहे थे।

आरोपियों ने अपना नाम कृष्ण कुमार निवासी ग्राम बगीचा(धारचूला), गजेंद्र सिंह, संजय कुमार और हरीश कुमार निवासी गोठी कालिका (धारचूला) पिथौरागढ़ बताया। लंबे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त चारों बदमाशों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम और वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी महेंद्र गिरि और किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही। इतने बड़े बाघ का शिकार कहां और कब किया गया, एसटीएफ इसकी पड़ताल में जुटी है। शीघ्र ही आगे और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे मौजूद
एसटीएफ कुमाऊं यूनिट निरीक्षक एमपी सिंह, एसआई केजी मठपाल, बृजभूषण गुरुरानी, मुख्य आरक्षी महेंद्र गिरी, किशोर कुमार, दुर्गा सिंह पापड़ा, गुरवंत सिंह, संजय कुमार एवे वन विभाग की तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी टीम में डिप्टी रेंजर कैलाश चंद्र तिवारी, प्रमोद सिंह, वन दरोगा पान सिंह मेहता, निर्मल रावत, उत्तम सिंह राना, वन आरक्षी जीत प्रकाश आदि मौजूद रहे।

टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी बाघ की खाल बरामद करने और चार आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को बधाई दी और टीम को पांच हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने वन्यजीव तस्करी नेक्सस का भंडाफोड़ किया है। वन्यजीव तस्करों का उत्तराखंड से दिल्ली तक नेटवर्क फैला था।

एसटीएफ को कई दिनों से मिल रही थी वन्यजीव-जंतुओं के शिकार की सूचना
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कई दिनों से कुमाऊं के जंगलों से वन्यजीवों के शिकार की सूचनाएं मिल रही थी। इस मामले की तह तक जाने के लिए कुमाऊं यूनिट को लगाया गया था। एसटीएफ ने वाइल्ड लाइफ दिल्ली और खटीमा वन विभाग टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की।


खटीमा रेंज में आठ साल में बाघ और तेंदुए की खाल, हड्डियां पकड़े जाने के नौ मामले
भारत-नेपाल सीमा से सटे खटीमा रेंज में आठ साल में बाघ और तेंदुए की खाल और हड्डियां पकड़े जाने के नौ मामले हैं। वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में खटीमा रेंज के वन क्षेत्र में 2008-09 में तेंदुए की तीन खाल, 2009-10 में तेंदुए की एक खाल, 2012-13 में तेंदुए की एक खाल और चार नाखून, 2017-18 में खाल के तीन टुकड़े और इसी वर्ष में एक और मामले में बाघ की एक खाल और हड्डियों का एक पैकेट, 2018 में ही तेंदुए की एक खाल, 2019 में बाघ की हड्डियों का एक पैकेट, 2020 में तेंदुए की एक खाल बरामद की जा चुकी है। 22 जुलाई 2023 को बाघ की एक खाल सहित बाघ की 10.4 किग्रा हड्डियां बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed