फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand beats Himachal in 37th National Games eight steps behind UP read more Update in hindi

Uttarakhand: 37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश ने हिमाचल को पछाड़ा, यूपी से आठ कदम पीछे, इनमें पदक की उम्मीद

Sat, 04 Nov 2023 04:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Nov 2023 04:41 PM IST
सार

गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में अब तक के प्रदर्शन में तीन स्वर्ण सहित 13 पदक के साथ उत्तराखंड पदक तालिका में 20वें नंबर पर है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक के साथ 25वें स्थान पर है। उत्तर प्रदेश सात स्वर्ण पदक सहित 30 पदक लेकर 12वें नंबर पर है।

विज्ञापन
Uttarakhand beats Himachal in 37th National Games eight steps behind UP read more Update in hindi
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने हिमाचल को पछाड़ दिया, जबकि उत्तर प्रदेश से राज्य पदक तालिका में अभी आठ कदम पीछे है। हालांकि, राज्य के टॉप 10 में शामिल होने की उम्मीद अब न के बराबर है, लेकिन जूड़ो, कयाकिंग और कैनोइंग सहित कुछ अन्य खेलों से पदक की उम्मीद है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रदर्शन पिछले साल गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों से इस बार कुछ बेहतर रहा है। अब तक के प्रदर्शन में तीन स्वर्ण सहित 13 पदक के साथ उत्तराखंड पदक तालिका में 20वें नंबर पर है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक के साथ 25वें स्थान पर है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सात स्वर्ण पदक सहित 30 पदक लेकर 12वें नंबर पर है। बिहार, झारखंड और त्रिपुरा उन राज्यों में शामिल हैं, जो अब तक एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए। पदक तालिका में बिहार तीन रजत पदक के साथ 29वें स्थान पर है। झारखंड एक रजत और चार कांस्य के साथ 30वें और त्रिपुरा मात्र एक रजत पदक के साथ पदक तालिका में 31वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कयाकिंग और कैनोइंग में स्वर्ण पदक की उम्मीद
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह के मुताबिक, उत्तराखंड के खिलाड़ियों का कुछ खेलों में इस बार बेहतर प्रदर्शन रहा है। राज्य को अभी जूड़ो, कयाकिंग और कैनोइंग सहित कुछ खेलों से पदक की उम्मीद हैं। खासकर कयाकिंग और कैनोइंग में स्वर्ण पदक की उम्मीद लगाए हैं।

पिछले साल राष्ट्रीय खेलों में ये थी स्थिति

गुजरात में पिछले साल हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल दो स्वर्ण सहित नौ पदक लेकर पदक तालिका में 24वें स्थान पर था, जबकि उत्तराखंड एक स्वर्ण सहित 18 पदक के साथ 26वें नंबर पर रहा, लेकिन इस बार उत्तराखंड ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश को पीछे कर दिया है।

ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: देहरादून परेड ग्राउंड में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़, सीएम धामी भी पहुंचेंगे

गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ अन्य खेलों में हमें अब भी पदक की उम्मीद है। -रेखा आर्य, खेल मंत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed