फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand : bear attacked on two women, both admitted in hospital

पौड़ी : जंगल में घास लेने गईं दो महिलाएं भालू के हमले में घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 18 May 2020 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 May 2020 11:36 AM IST
सार

  • विकास खंड कोट के पीपलकोटी बिरासाणी गांव की घटना
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में हैं दोनों भर्ती

विज्ञापन
uttarakhand :  bear attacked on two women, both admitted in hospital
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौड़ी विकास खंड कोट के पीपलकोटी बिरसणी गांव के पास जंगल में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हुई हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों ने जंगल में पिंजरा लगाए जाने व घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


घास लेने जंगल गई पांच महिलाओं पर भालू ने किया हमला, दो को एयर लिफ्ट कर एम्स भेजा
विज्ञापन



रविवार सुबह साढ़े आठ बजे बिरसणी गांव की पिंकी देवी व कुसुमलता देवी एक अन्य महिला के साथ घास लेने गांव के पास जंगल में गए थे, जहां घात लगाए भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में पिंकी देवी व कुसुमलता घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती किया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिलाओं की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। पिंकी के हाथ में चोटें आई हैं, जबकि कुसुमलता के चेहरे व पैर जख्मी हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य कठूड़ मुकेश बिष्ट ने बताया कि कोट ब्लाक में लगातार भालू के हमले हो रहे हैं।


वन विभाग को भालू के हमलों को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही पिंजरे लगाने चाहिए। उन्होंने घायल महिलाओं को जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया कि घायल महिलाओं को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed