फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Ban on all kinds of appointments in private schools, written order also issued

Uttarakhand: अशासकीय स्कूलों में सभी तरह की नियुक्तियों पर रोक, लिखित आदेश हुआ जारी

Thu, 10 Nov 2022 11:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Nov 2022 11:39 PM IST
सार

सरकार और विभाग को अशासकीय स्कूलों में होने वाली शिक्षक भर्ती में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। यही वजह है कि सरकार इन स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए कोई पारदर्शी विकल्प तलाश रही है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की अध्यक्षता में इसके लिए समिति गठित की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Ban on all kinds of appointments in private schools, written order also issued
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में सभी तरह की नियुक्तियों पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी। अमर उजाला ने अपने 30 अक्तूबर के अंक में इसका खुलासा किया था। विभाग की ओर से अधिकारियों को इस संबंध में मौखिक के बाद अब लिखित आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


UKPSC: पीसीएस-जे की मुख्य व कंप्यूटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए चुने गए 15 अभ्यर्थी
विज्ञापन


सरकार और विभाग को अशासकीय स्कूलों में होने वाली शिक्षक भर्ती में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। यही वजह है कि सरकार इन स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए कोई पारदर्शी विकल्प तलाश रही है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की अध्यक्षता में इसके लिए समिति गठित की गई है। सरकार की ओर से पहले निर्णय लिया गया था कि भर्ती के लिए चयन आयोग का गठन किया जाएगा, लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घपले के बाद समिति भर्ती के लिए अब नए विकल्प तलाश रही है। इस बीच प्रदेश भर के इन स्कूलों में होने वाली भर्ती पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मौखिक आदेश के बाद इन स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर पहले ही रोक लगा दी गई थी, लेकिन इस संबंध में विभाग की ओर से कोई लिखित आदेश न होने से कुछ जिलों में शिक्षक भर्ती चल रही थी। विभाग की ओर से अब विभाग के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में भर्ती पर रोक का लिखित आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अशासकीय स्कूलों में नियुक्तियों के संबंध में विभिन्न स्तर से मिल रही शिकायतों को देखते हुए स्कूलों में अगले आदेश तक के लिए रोक लगाई जाती है। आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। 

अशासकीय स्कूलों में भर्ती पर रोक लगा दी गई है। विभाग की ओर से इसकी जांच कराई जाएगी कि स्कूलों में कितने छात्र हैं, उन स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत है या नहीं, भर्ती पर इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
-बंशीधर तिवारी, शिक्षा महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed