फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: Badrinath highway will remain closed till August 25, Covid test compulsory for those going to Kedarnath

उत्तराखंड: 25 अगस्त तक बंद रहेगा बदरीनाथ हाईवे, केदारनाथ जाने वालों का कोविड टेस्ट अनिवार्य

Thu, 06 Aug 2020 10:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Aug 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Badrinath highway will remain closed till August 25, Covid test compulsory for those going to Kedarnath
- फोटो : फाइल फोटो

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अब 25 अगस्त तक बंद रहेगा। कौड़ियाला से आगे तोताघाटी में रोड कटिंग कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। पहले मार्ग बंद रहने की समय सीमा 15 अगस्त तक थी।  

विज्ञापन


लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि ऑलवेदर रोड कटिंग के दौरान तोताघाटी में पहाड़ काटने का काम चल रहा है, जिससे इस मार्ग पर 25 अगस्त तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन


पहले राजमार्ग को 15 अगस्त तक बंद किया गया था। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने पर वाहन ऋषिकेश से वाया बीपुरम मलेथा होते हुए श्रीनगर गढ़वाल जाएंगे। वापसी भी इसी रास्ते से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ जाने वाले स्थानीय लोगों की भी होगी जांच

प्रदेश और जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने केदारनाथ जाने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए भी कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही श्रद्धालुओं को केदारनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी। अभी तक यह नियम बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ही लागू किया गया था।

बीते दस दिनों से जनपद में कोरोना के 17 नए मामले आ चुके हैं। ऐसे में अब प्रशासन और विभाग अपने स्तर पर कोई चूक नहीं करना चाहता। अब बाबा के दर्शनों को जाने वाले लोगों को अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा।

 रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही वे धाम जा सकेंगे। चेकिंग के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सोनप्रयाग में व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed